
रॉयल एनफील्ड ने दिया झटका, हजारों रुपये बढ़ा दिए बुलेट 350 और क्लासिक 350 के दाम; ये रही वजह
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने अपनी दो सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स बुलेट 350 या क्लासिक 350 की कीमतों में इजाफा कर दिया है।
रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। बता दें कि रॉयल एनफील्ड ने अपनी दो सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स बुलेट 350 या क्लासिक 350 की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कंपनी ने यह बढ़ोतरी कच्चे माल की कीमतों में आई तेजी और बढ़ी हुई इनपुट कॉस्ट के चलते की है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल फेस्टिव सीजन से ठीक पहले GST कटौती के बाद कंपनी ने इन दोनों बाइक्स के दाम घटाए थे। हालांकि, अब एक बार फिर कीमतें बढ़ गई हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।







मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Royal Enfield Bullet 350
₹ 1.6 - 2.02 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.81 - 2.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Goan Classic 350
₹ 2.18 - 2.21 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Meteor 350
₹ 1.96 - 2.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
बुलेट 350 पर लगेगा ज्यादा पैसा
रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की बात करें तो इसके अलग-अलग वैरिएंट्स पर 1,628 रुपये से लेकर 2,025 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसमें सबसे ज्यादा महंगाई ब्लैक गोल्ड कलर वैरिएंट पर देखने को मिली है। जबकि बटालियन ब्लैक वैरिएंट पर सबसे कम दाम बढ़े हैं। राहत की बात यह है कि मिलीट्री रेड वैरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी यह वैरिएंट अब भी पुराने दाम पर ही उपलब्ध रहेगा। कुल मिलाकर, बुलेट 350 पसंद करने वालों को अब वैरिएंट के हिसाब से ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी।

क्लासिक 350 भी महंगी हुई
दूसरी ओर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। क्लासिक 350 के अलग-अलग वैरिएंट्स पर 1,540 रुपये से 1,835 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। लाइव मिंट में छपी एक खबर के अनुसार, इसमें सबसे ज्यादा कीमत बढ़ने वाला वैरिएंट एमराल्ड है जबकि रेडडिच रेडवेरिएंट पर सबसे कम बढ़ोतरी देखने को मिली है। क्लासिक 350 पहले से ही भारतीय बाजार में सबसे पॉपुलर बाइक्स में से एक है। ऐसे में कीमत बढ़ने के बावजूद इसकी डिमांड पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, जो ग्राहक जल्द बाइक खरीदने की सोच रहे थे उनके लिए यह फैसला थोड़ा झटका जरूर साबित हो सकता है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




