रॉयल एनफील्ड फ्री में लगा रही ये जरूरी पार्ट्स; इसमें क्लासिक 350, हंटर 350, मीटियोर 350 शामिल
इन मोटरसाइकिल में गियर पोजिशन इंडिकेटर के बजाय, इनमें न्यूट्रल पोजिशन इंडिकेटर लगा था। जिन बाइक्स में गियर पोजिशन इंडिकेटर नहीं था, वे अगस्त 2025 के बाद बनी थीं। जिन बाइक्स में यह कमी थी, उनके ओनर्स से अलग-अलग संपर्क करके उनकी बाइक्स में गियर पोजिशन इंडिकेटर लगाया जा रहा है।

रॉयल एनफील्ड अब भारतीया बाजार में प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट के साथ कई सस्ते टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनियों को भी चुनौती देने लगी है। इसके बढ़ते सेल्स ग्राफ से एक बात साफ है कि लोगों को अब दमदार इंजन वाली मोटरसाइकिल ज्यादा पसंद आ रही हैं। खासकर युवाओं में ऑफरोडिंग और लंबी राइडिंग का क्रेज बढ़ने से रॉयल एनफील्ड का दबदबा भी बढ़ा है। ऐसे में कंपनी भी अपने ग्राहकों को सरप्राइज देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। दरअसल, पिछले साल कंपनी की 350cc बाइक्स, जैसे क्लासिक 350, गोअन क्लासिक 350, हंटर 350 और मीटियोर 350, बिना गियर इंडिकेटर के भेजी गई थीं। अब इनमें कंपनी फ्री में गियर इंडिकेटर लगा रही है।
अगस्त 2025 के बाद वाली बाइक में ये कमी
दरअसल, इन मोटरसाइकिल में गियर पोजिशन इंडिकेटर के बजाय, इनमें न्यूट्रल पोजिशन इंडिकेटर लगा था। जिन बाइक्स में गियर पोजिशन इंडिकेटर नहीं था, वे अगस्त 2025 के बाद बनी थीं। जिन बाइक्स में यह कमी थी, उनके ओनर्स से अलग-अलग संपर्क करके उनकी बाइक्स में गियर पोजिशन इंडिकेटर लगाया जा रहा है। पिछले साल, कंपनी ने एक बयान जारी करके बताया था कि रेयर अर्थ मटीरियल की कमी हो गई थी। इस वजह से, गियर पोजिशन सेंसर में इस्तेमाल होने वाले मैग्नेट की सप्लाई पर असर पड़ा था।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Royal Enfield Shotgun 350
₹ 2.2 लाख से शुरू
Royal Enfield Goan Classic 350
₹ 2.18 - 2.21 लाख
Honda CB350
₹ 1.97 - 2 लाख
Royal Enfield Classic 350
₹ 1.87 - 2.24 लाख
Honda Hness CB350
₹ 1.92 - 1.97 लाख
Royal Enfield Meteor 350
₹ 1.96 - 2.19 लाख
डिलीवरी में देरी ना हो इसके लिए रॉयल एनफील्ड ने इन बाइक्स में न्यूट्रल इंडिकेटर लगाने का एक आसान और असरदार तरीका निकाला था। कंपनी ने यह भी वादा किया था कि जैसे ही सप्लाई चेन की दिक्कतें दूर हो जाएंगी। इन इफेक्टेड बाइक्स में बिना किसी अतिरिक्त खर्च के गियर पोजिशन इंडिकेटर लगा दिया जाएगा।
रेट्रोफिट पूरी तरह फ्री होगा
ओनर्स, रॉयल एनफील्ड मोबाइल ऐप पर यह देख सकते हैं कि पार्ट्स की उपलब्धता के बारे में कोई सूचना है या नहीं। एक और तरीका यह है कि आप अपने रॉयल एनफील्ड के ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर से पता करें, कि क्या आपकी बाइक फ्री गियर पोजिशन इंडिकेटर लगवाने के लिए योग्य है। पार्ट्स की कीमत और इंस्टॉलेशन चार्ज समेत पूरा खर्च कंपनी उठाएगी। यूजर्स के लिए यह रेट्रोफिट पूरी तरह फ्री होगा।
रेयर अर्थ का प्रोडक्शन बढ़ाने की जरूरत
साफ है कि अलग-अलग ऑर्गनाइजेश द्वारा किए गए सुधारात्मक उपायों के बाद रेयर अर्थ पार्ट्स की कमी कम हुई है। इन कोशिशों में स्थानीय उत्पादन बढ़ाना और अमेरिका, जापान और अर्जेंटीना जैसे देशों के साथ लंबे समय के समझौते करना शामिल है। दिलचस्प बात यह है कि रेयर अर्थ रिजर्व और संसाधनों के मामले में भारत शीर्ष देशों में से एक है। हालांकि, उत्पादन को काफी बढ़ाने की तत्काल जरूरत है।


