
भारत में लॉन्च हुई रॉयल एनफील्ड की 349cc वाली ये धांसू बाइक, कीमत ₹2.20 लाख; जानिए खासियत
RE गोअन क्लासिक 350 के 2026 मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव असिस्ट और स्लिपर क्लच का जुड़ना है। इससे डाउनशिफ्टिंग के दौरान बाइक पर बेहतर कंट्रोल मिलता है और गियर बदलना पहले से कहीं ज्यादा स्मूद हो जाता है।
रॉयल एनफील्ड ने 2026 Goan Classic 350 को पेश कर दिया है। बॉबर-इंस्पायर्ड डिजाइन वाली यह मोटरसाइकिल उन राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो भीड़ से अलग सोच रखते हैं और खुली, बेफिक्र राइडिंग लाइफस्टाइल को पसंद करते हैं। नई Goan Classic 350 अपने आइकॉनिक लुक को बरकरार रखती है। इसमें ऐसे नए अपडेट्स भी जोड़े गए हैं जो रोजमर्रा की राइडिंग को ज्यादा आसान और आरामदायक बनाते हैं। आइए जानते हैं लॉन्च हुई नई बाइक के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
क्या हुए हैं बड़े बदलाव
साल 2026 मॉडल में सबसे अहम बदलाव असिस्ट और स्लिपर क्लच का जुड़ना है। इससे डाउनशिफ्टिंग के दौरान बाइक पर बेहतर कंट्रोल मिलता है और गियर बदलना पहले से कहीं ज्यादा स्मूद हो जाता है। क्लच लीवर अब हल्का महसूस होता है, जिससे शहर की ट्रैफिक या लंबी दूरी की राइड में थकान कम होती है। इसके साथ ही बाइक में दिया गया USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट अब फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है ताकि सफर के दौरान स्मार्टफोन और जरूरी गैजेट्स बिना किसी परेशानी के चार्ज रह सकें।
कुछ ऐसा है पावरट्रेन
इंजन की बात करें तो Goan Classic 350 में रॉयल एनफील्ड का भरोसेमंद 349cc एयर-ऑयल कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 6,100 rpm पर 20.2bhp की पावर और 4,000 rpm पर 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह सेटअप स्मूद और रिलैक्स्ड राइडिंग का अनुभव देता है। यह बाइक तेज रफ्तार से ज्यादा आरामदायक और सुकून भरी राइड के शौकीनों को ध्यान में रखकर ट्यून की गई है।
इतनी है कीमत
डिजाइन के मामले में Goan Classic 350 पूरी तरह अपनी बॉबर पहचान पर खरी उतरती है। इसमें सिंगल-सीट बॉबर सिलुएट, फ्लोटिंग राइडर सीट, व्हाइटवॉल एज-टाइप एल्यूमिनियम ट्यूबलेस स्पोक व्हील्स, चॉपर-स्टाइल फेंडर्स, स्लैश-कट एग्जॉस्ट और मिड-एप हैंडलबार जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं। बता दें कि Shack Black और Purple Haze कलर में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2,19,787 रुपये रखी गई है। जबकि Trip Teal Green और Rave Red कलर ऑप्शन्स के लिए 2,22,593 रुपये चुकाने होंगे।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




