करोड़ों की लेम्बोर्गिनी से टेस्ला तक: रोहित शर्मा के गैराज में खड़ी हैं ये 5 लग्जरी कारें; देखें पूरी लिस्ट
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से दुनिया भर के गेंदबाजों के होश उड़ाए हैं। हालांकि, मैदान से बाहर 'हिटमैन' का लाइफस्टाइल किसी सुपरपावर से कम नहीं है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से दुनिया भर के गेंदबाजों के होश उड़ाए हैं। हालांकि, मैदान से बाहर 'हिटमैन' का लाइफस्टाइल किसी सुपरपावर से कम नहीं है। हाल ही में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ दिखे रोहित शर्मा भले ही इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन क्रिकेट में उनका जलवा आज भी बरकरार है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा उनके शानदार कार कलेक्शन में दिखता है। उनके गैराज में एक से बढ़कर एक लग्जरी और हाई-स्पीड गाड़ियां मौजूद हैं। आइए जानते हैं रोहित शर्मा के पास मौजूद ऐसे ही 5 लग्जरी कारों के बारे में।






टेस्ला मॉडल Y (Tesla Model Y)
रोहित ने हाल ही में अपने गैराज में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को शामिल किया है। प्रीमियम सिल्वर फिनिश वाली यह कार न केवल मॉडर्न है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है। यह सिंगल चार्ज में 622 किमी तक की शानदार रेंज देती है। इसमें ऑटो-पायलट और शानदार इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे धांसू फीचर्स हैं, जो इसे तकनीकी रूप से सबसे आगे रखते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Tesla Model Y
₹ 59.89 - 67.89 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Lamborghini Urus SE
₹ 4.57 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Range Rover
₹ 2.31 - 4.66 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Range Rover Sport
₹ 1.38 - 2.75 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
लेम्बोर्गिनी उरुस SE
रोहित को रफ्तार से बेहद प्यार है इसीलिए उन्होंने हाल ही में अपनी दूसरी लेम्बोर्गिनी खरीदी है'। यह एक हाइब्रिड परफॉर्मेन्स एसयूवी है जिसकी कीमत लगभग 4.57 करोड़ रुपये है। दिलचस्प बात यह है कि अपनी पुरानी उरुस को उन्होंने एक फैंटेसी लीग के विजेता को गिफ्ट करने का ऐलान किया था। यह गाड़ी स्पोर्ट्स कार की रफ्तार और एसयूवी का कंफर्ट दोनों एक साथ देती है।
लैंड रोवर रेंज रोवर HSE
यह लग्जरी का दूसरा नाम है। रोहित की यह 'लॉन्ग व्हीलबेस' (LWB) एसयूवी अपनी मजबूती और कंफर्ट के लिए मशहूर है। बता दें कि 3-लीटर टर्बो डीजल इंजन वाली यह गाड़ी केवल 6.3 सेकंड में 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। सेलिब्रिटीज की पहली पसंद रहने वाली यह कार रोहित की क्लास और एलिगेंस को बखूबी दर्शाती है।
बीएमडब्ल्यू M5 (BMW M5)
यह गाड़ी उन लोगों के लिए है जो सिर्फ लग्जरी नहीं बल्कि प्योर एड्रेनालिन रश चाहते हैं। बीएमडब्ल्यू M5 अपनी सटीक हैंडलिंग और 591bhp की बेमिसाल ताकत के लिए जानी जाती है। यह एक स्पोर्ट्स सेडान है जो पलक झपकते ही 0 से 100 किमी की रफ्तार छू लेती है। यह कार साबित करती है कि रोहित को परफॉर्मेंस मशीनों की कितनी गहरी समझ है।
मर्सिडीज-बेंज GLS 400d
साल 2022 में खरीदी गई यह विशाल एसयूवी रोहित के गैराज का एक और गहना है। इसे 'एसयूवी की एस-क्लास' कहा जाता है। बता दें कि 3.0-लीटर डीजल इंजन के साथ आने वाली यह गाड़ी अपने स्पेशियस केबिन और लग्जरी इंटीरियर के लिए जानी जाती है। बड़े परिवार के सफर के लिए यह रोहित की सबसे पसंदीदा कारों में से एक है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


