
रिकॉर्ड! 163 KM रेंज वाले इस ई-स्कूटर पर टूटे लोग, 6 महीने में डिमांड हुई डबल; प्रोडक्शन 20,000 यूनिट के पार
रिवर मोबिलिटी (River Mobility) ने 20,000 इंडी स्कूटर का प्रोडक्शन पूरा कर एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी ने सिर्फ 6 महीने में दोगुना उत्पादन किया है। रिवर मोबिलिटी का इंडी स्कूटर 163 KM रेंज देने में सक्षम है।
भारत में तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में रिवर मोबिलिटी (River Mobility) ने एक और बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है। कंपनी ने कर्नाटक के होसकोटे स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से 20,000वां रिवर इंडी (River Indie) इलेक्ट्रिक स्कूटर रोलआउट कर दिया है। खास बात यह है कि कंपनी ने यह उपलब्धि अपने लॉन्च के सिर्फ दो साल के अंदर हासिल की है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 27.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Sierra
₹ 11.49 - 20.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 20.89 - 25.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Matter Aera
₹ 1.83 - 1.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda SP 125
₹ 85,564 - 94,069

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Royal Enfield Classic 350
₹ 1.81 - 2.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
6 महीने में डबल हुआ प्रोडक्शन
यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि रिवर मोबिलिटी (River Mobility) ने सिर्फ 6 महीने पहले ही 10,000 यूनिट का आंकड़ा छुआ था। कंपनी का कहना है कि बढ़ती डिमांड, मजबूत प्रोडक्शन क्षमता और तेजी से बढ़ते डीलर नेटवर्क ने इस ग्रोथ को संभव बनाया है।
इंडिया में तेजी से विस्तार
रिवर मोबिलिटी (River Mobility) लगातार अपने रिटेल नेटवर्क को मजबूत कर रही है। हाल ही में कंपनी ने अपनी मौजूदगी बढ़ाकर कई नए राज्यों में कदम रखा है। इसमें राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी ने इंडी जेन 3 (Indie Gen 3) नाम का नया वर्जन लॉन्च किया है और नॉर्थ इंडिया में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए दिल्ली में अपना कंपनी-ओन्ड स्टोर भी खोला है।
कंपनी के CEO का बयान
रिवर मोबलिटी के को-फाउंडर और CEO अरविंद मणि ने कहा कि 20,000 इंडी (Indie) स्कूटर का यह माइलस्टोन इस बात का सबूत है कि हमारे ग्राहक हमारे प्रोडक्ट को पसंद कर रहे हैं। जैसे-जैसे हम नए शहरों में विस्तार कर रहे हैं और फैक्ट्री में प्रोडक्शन बढ़ा रहे हैं, हमारा फोकस हर राइडर के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर है।
40 स्टोर्स और साउथ इंडिया में मजबूत पकड़
अभी रिवर मोबिलिटी (River Mobility) देशभर में करीब 40 स्टोर्स ऑपरेट कर रही है। कंपनी की दक्षिण भारत में मजबूत उपस्थिति है, जिनमें बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि और कोयंबटूर शामिल है। कंपनी का अगला लक्ष्य पंजाब, उत्तर प्रदेश और गुजरात जैसे बड़े राज्यों में प्रवेश करना है।
स्केलेबल फैक्ट्री, नई प्रोडक्ट लाइन की तैयारी
रिवर (River) की होसकोटे फैक्ट्री को पूरी तरह से स्केलेबल मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस के साथ डिजाइन किया गया है। इससे कंपनी को अधिक उत्पादन क्षमता के साथ तेजी से बढ़ती रिटेल डिमांड को पूरा करने में मदद मिल रही है। कंपनी जल्द ही नए इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और प्रोडक्शन कैपेसिटी में भारी बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




