ओला S1 प्रो के टक्कर वाले इस ई-स्कूटर पर ₹22,500 तक का फायदा, ऑफर्स 31 दिसंबर तक वैलिड

Dec 19, 2025 07:03 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रिवर मोबिलिटी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर River Indie पर शानदार ईयर-एंड ऑफर्स का ऐलान किया है। बता दें कि एथर 450X, टीवीएस आईक्यूब और ओला S1 प्रो को टक्कर देने वाला यह स्कूटर 22,500 रुपये तक के फायदे के साथ उपलब्ध है।

ओला S1 प्रो के टक्कर वाले इस ई-स्कूटर पर ₹22,500 तक का फायदा, ऑफर्स 31 दिसंबर तक वैलिड
लॉन्च की सूचना पाएं

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए साल के आखिर में एक अच्छी खबर है। दरअसल, रिवर मोबिलिटी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर River Indie पर शानदार ईयर-एंड ऑफर्स का ऐलान किया है। एथर 450X, टीवीएस आईक्यूब और ओला S1 प्रो को टक्कर देने वाला यह स्कूटर अब कुल मिलाकर 22,500 रुपये तक के फायदे के साथ उपलब्ध है। ये ऑफर्स 31 दिसंबर, 2025 तक वैलिड रहेंगे। कंपनी को उम्मीद है कि साल के आखिरी महीने में इन अट्रैक्टिव स्कीम्स के चलते बिक्री में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

क्या है कंपनी की प्लानिंग

रिवर मोबिलिटी ने यह ऑफर खास तौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है जो सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं। ईयर-एंड ऑफर्स में लो डाउन पेमेंट, कैशबैक और आसान EMI ऑप्शन शामिल हैं जिससे River Indie पहले से ज्यादा अफोर्डेबल बन गया है। कंपनी का कहना है कि इन स्कीम्स का मकसद ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को पहुंचाना और फाइनेंशियल बोझ को कम करना है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

7,500 रुपये तक कैशबैक

अगर आप River Indie खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इस महीने आपको 7,500 रुपये तक का कैशबैक भी मिल सकता है। यह कैशबैक कंपनी के COCO (Company-Owned, Company-Operated) स्टोर्स पर लागू होगा। हालांकि, कैशबैक का फायदा चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर ही मिलेगा, जिनमें HDFC, ICICI, Bank of Baroda, Kotak और One Card शामिल हैं। इससे कार्ड यूज करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त बचत का मौका मिलेगा।

इतनी है कीमत

दूसरी ओर River Indie को अब आप सिर्फ 14,999 रुपये के डाउन पेमेंट पर भी घर ला सकते हैं। लाइव मिंट में छपी एक खबर के अनुसार, यह स्कीम Evfin और IDFC के साथ की गई फाइनेंस पार्टनरशिप के तहत उपलब्ध है। इतना ही नहीं, कंपनी स्कूटर के एक्सेसरीज पर भी EMI ऑप्शन दे रही है। ग्राहक करीब 14,000 रुपये तक की एक्सेसरीज को EMI पर खरीद सकते हैं। बता दें कि River Indie इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत भारत में लगभग 1.25 लाख रुपये है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;