महंगी हो गई ब्रेजा और नेक्सॉन को टक्कर देने वाली यह दमदार SUV, खरीदने से पहले जान लीजिए नई कीमत
नेक्सॉन, ब्रेजा और वेन्यू जैसी एसयूवी को टक्कर देने वाली स्कोडा की पॉप्युलर एसयूवी कायलैक महंगी हो गई है। कंपनी ने इसे 10 हजार रुपये तक का प्राइस हाइक दिया है।

स्कोडा (Skoda) ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी काइलैक (Kylaq) को महंगा कर दिया है। कारवाले की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में बदलाव किया है। कायलैक की कीमतों को 10 हजार रुपये तक बढ़ाया गया है। कीमत बढ़ने के बाद स्कोडा कायलैक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये हो गई है। वहीं, प्राइस हाइक के बाद इसके टॉप वेरिएंट की कीमत अब 13.09 लाख रुपये तक पहुंच गई है। स्कोडा कायलैक को इंडियन मार्केट में कुल 7 वेरिएंट में सेल किया जाता है। इनमें क्लासिक, क्लासिक प्लस, सिग्नेचर, सिग्नेचर प्लस, स्पोर्टलाइन, प्रेस्टीज और प्रेस्टीज प्लस शामिल हैं।
स्पोर्टलाइन वेरिएंट भी हुआ महंगा
कायलैक लाइनअप में स्पोर्टलाइन सबसे नया वेरिएंट है। इसे सिग्नेचर और प्रेस्टीज वेरिएंट के बीच रखा गया है। इस वेरिएंट में कई एक्स्ट्रा फीचर्स दिए गए हैं। इसका सबसे खास अट्रैक्शन स्टील ग्रे एक्सटीरियर कलर है। स्पोर्टलाइन की कीमत अब 11.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यानी इस वेरिएंट की कीमत में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कीमत बढ़ने के बावजूद कायलैक में ग्राहकों को कॉम्पैक्ट साइज के साथ स्कोडा का प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स मिलते हैं। यह एसयूवी इंडियन मार्केट में टाटा नेक्सॉन, हुंडई वेन्यू, मारुति सुजुकी ब्रेजा और किआ सोनेट जैसी कारों को टक्कर देती है।
स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट कल होगी लॉन्च
स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट कल भारत में लॉन्च होगी। ग्राहकों को बेसब्री से नई स्लाविया की कीमतों का इंतजार था। यह सेडान के मार्केट में आने के बाद उसका पहला बड़ा अपडेट है। कंपनी ने पुणे के चाकन प्लांट में इसका प्रोडक्शन शुरू कर दिया है और 15,000 रुपये में प्री-बुकिंग भी शुरू हो गई है। फेस्टिव सीजन के दौरान इसकी डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है।
नई स्लाविया में सबसे बड़ा मैकेनिकल अपडेट 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन में है। इसमें अब 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का ऑप्शन भी मिलेगा। 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन अभी भी 115 hp की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड है। 1.5-लीटर TSI इंजन 150 hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क ऑफर करता है। इसमें 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ही मिलेगा।
इसके एक्सटीरियर में नए डिजाइन वाली फ्रंट ग्रिल, रिवाइज्ड बंपर, नए LED हेडलैंप और अपडेटेड LED टेललैंप दिए गए हैं। पिछली लाइट्स में अब सीक्वेंशियल इंडिकेटर। सेडान नए अलॉय व्हील से लैस है। यह नया लुक टॉप-स्पेक मोंटे कार्लो ट्रिम में भी देखने को मिलता है। केबिन में कई नई चीजे जोड़ी गई हैं, जो स्लाविया फेसलिफ्ट को और ज्यादा प्रीमियम बनाती हैं। इसमें 360-डिग्री कैमरा सिस्टम, फ्रंट पार्किंग सेंसर के साथ पार्क पायलट और रियर सीट पर मसाज फंक्शन दिया गया।

