100Km माइलेज देने वाली CNG बाइक की बिक्री में बड़ी गिरावट, मई में सिर्फ 1210 यूनिट पर सिमटी
ये दुनिया की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक भी है। इसका माइलेज 100Km/Kg है। जुलाई 2024 में लॉन्च के बाद इसे अक्टूबर 2024 में 30,051 यूनिट की सबसे बड़ी बिक्री मिली थी। इसमें सीट के नीचे CNG सिलेंडर फिट किया गया है। वहीं, 100 किलोमीटर का माइलेज देने वाली ये दुनिया की पहली मोटरसाइकिल भी है।

दुनिया की पहली फैक्ट्री फिटेड CNG सिलेंडर वाली मोटरसाइकिल बजाज फ्रीडम 125 बजाज ऑटो ने लॉन्च की थी। शुरुआती में इस बाइक को ग्राहकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि, हर महीने के साथ इसकी सेल्स का ग्राफ नीचे आता चला गया। अब वाहन डेटा के अनुसार, बजाज फ्रीडम 125 की मई 2026 में अब तक की सबसे कम मंथली रिटेल बिक्री हुई, जिसमें इसकी सिर्फ 1,210 यूनिट्स की डिलीवरी हुई। लॉन्च के तुरंत बाद फेस्टिव सीजन में डिमांड के कारण पीक महीने अक्टूबर में 11,079 यूनिट और नवंबर में 12,167 यूनिट बिकी थीं। 4 जून 2026 तक इसकी कुल रिटेल सेल्स 87,998 यूनिट्स रही।
ये दुनिया की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक भी है। इसका माइलेज 100Km/Kg है। जुलाई 2024 में लॉन्च के बाद इसे अक्टूबर 2024 में 30,051 यूनिट की सबसे बड़ी बिक्री मिली थी। इसमें सीट के नीचे CNG सिलेंडर फिट किया गया है। वहीं, 100 किलोमीटर का माइलेज देने वाली ये दुनिया की पहली मोटरसाइकिल भी है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Hero Glamour
₹ 81,063 - 84,751
Hero Passion Plus
₹ 76,691 - 78,074
Hero Splendor Plus
₹ 77,557 - 80,331
CNG की कीमतों से भी सेल पर पड़ा असर
जब जुलाई 2024 में फ्रीडम 125 लॉन्च हुई थी, तब CNG की कीमत 75 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जबकि पेट्रोल की कीमत लगभग 107 रुपए प्रति लीटर थी। यानी दोनों के बीच 32 रुपए का अंतर था। मई 2026 तक, CNG की कीमत बढ़कर 86 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए प्रति लीटर थी, जिससे यह अंतर घटकर 25 रुपए रह गया। 23 महीनों में CNG की कीमतों में 15% की बढ़ोतरी ने उस रनिंग कॉस्ट के फायदे को काफी कम कर दिया है, जो फ्रीडम की मुख्य खासियत थी।
बजाज ऑटो के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश शर्मा ने मई की शुरुआत में एक मीडिया कॉल के दौरान इस मुद्दे को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, "पिछले कई महीनों से CNG और पेट्रोल के बीच कीमत का अंतर कुछ हद तक बदल गया है। कम बचत के कारण ग्राहक नई फ्यूल टेक्नोलॉजी को अपनाने को लेकर ज्यादा सतर्क हो गए हैं, खासकर ऐसी टेक्नोलॉजी जिसमें रिफ्यूलिंग की आदतों में बदलाव और फिलिंग स्टेशनों के अलग नेटवर्क से परिचित होने की जरूरत होती है।"
फ्रीडम 125 CNG के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
बजाज फ्रीडम में 125cc सिंगल-सिलिंडर इंजन है जो पेट्रोल और CNG दोनों पर चल सकता है। इंजन 9.5 PS और 9.7 Nm का पीक टॉर्क देता है। इस मोटसाइसिकल में CNG सिलेंडर को सीट के नीचे फिट किया गया है। ये CNG सिलेंडर इस तरह फिट किया गया है कि ये बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता। इसमें 2KG का CNG सिलेंडर और 2 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया है। ये 100Km का माइलेज देती है।
कंपनी के मुताबिक इसमें 125cc सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट मिलती है। जिसकी ऊंचाई 785 मिमी है। ये सीट इतनी लंबी कि 2 लोग तो बड़े ही आराम से बैठ सकते हैं। इसमें मजबूत रोबस ट्रेलेस फ्रेम दी हैं। मोटरसाइकिल में LED हेडलैम्प के साथ डुअल कलर ग्राफिक्स मिलते है। जिससे ये देखने में बेहद अट्रैक्टिव हो जाती है। इस मोटरसाइकिल के 11 सेफ्टी टेस्ट किए गए हैं। कंपनी ने इसे 7 कलर्स में लॉन्च किया है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


