रेनॉल्ट-निसान का धमाका! 30km माइलेज वाली 'ब्रिजर' समेत आ रही हैं 4 धाकड़ SUV; इनमें EV भी शामिल
भारतीय में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए रेनॉल्ट और निसान की जोड़ी एक बहुत बड़े गेम प्लान पर काम कर रही है। दोनों कंपनियां मिलकर भारत में चार नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में हैं।

भारतीय में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए रेनॉल्ट (Renault) और निसान (Nissan) की जोड़ी एक बहुत बड़े गेम प्लान पर काम कर रही है। दोनों कंपनियां मिलकर भारत में चार नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में हैं। ये गाड़ियां रेनॉल्ट के नए 'RGMP' प्लेटफॉर्म पर बनेंगी जिस पर पेट्रोल, हाइब्रिड, सीएनजी और इलेक्ट्रिक (EV) सभी तरह के इंजन फिट हो सकते हैं। इन कारों में गूगल के साथ मिलकर तैयार की गई एडवांस्ड सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। आइए जानते हैं ऐसी ही 4 मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग एसयूवी के बारे में विस्तार से।
रेनॉल्ट ब्रिजर पेट्रोल एंड हाइब्रिड
रेनॉल्ट ब्रिजर कंपनी की स्ट्रेटजी का सबसे अहम हिस्सा है। यह एसयूवी बेहद मस्कुलर, बॉक्सी और दमदार रोड प्रेजेंस के साथ आएगी। इसमें शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस और स्पेस मिलेगा। इसमें 1.2-लीटर का बिल्कुल नया 4-सिलेंडर पेट्रोल और टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो अपनी कैटेगरी में सबसे ज्यादा स्मूद होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दावा है कि यह 30 किमी प्रति लीटर का बंपर माइलेज देगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Renault Bridger
₹ 6 - 10 लाख
Nissan Magnite
₹ 5.62 - 10.76 लाख
Nissan Sunny 2025
₹ 8.5 लाख से शुरू
Renault Duster
₹ 10.49 - 18.71 लाख
Renault Bigster
₹ 13 - 18 लाख
Nissan Juke
₹ 10 - 15 लाख
रेनॉल्ट ब्रिजर ईवी
पेट्रोल-हाइब्रिड के अलावा कंपनी इसका पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वर्जन 'ब्रिजर ईवी' भी लेकर आ रही है। यह 2028 की शुरुआत तक भारत में दस्तक दे सकती है। यह बजट इलेक्ट्रिक कार मार्केट के लिए एक गेम-चेंजर साबित होगी, जिसमें ग्राहकों को 35 kWh और 55 kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शंस मिलेंगे। छोटा बैटरी पैक सिंगल चार्ज में करीब 300 से 350 किमी की असली रेंज देगा। जबकि बड़ा बैटरी पैक 500 किमी की धांसू रेंज के साथ आएगा।
निसान ब्रिजर बेस्ड एसयूवी
रेनॉल्ट ब्रिजर के लॉन्च के बाद उसकी पार्टनर कंपनी निसान भी इसी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में उतारेगी। यह अंदर से पूरी तरह रेनॉल्ट ब्रिजर जैसी ही होगी। लेकिन निसान इसे अपनी खास सिग्नेचर स्टाइलिंग के साथ एकदम अलग और यूनिक लुक देगा। इंजन के मामले में इसमें भी वही 1.2-लीटर का रिफाइंड नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, दमदार टर्बो-पेट्रोल और 30 का माइलेज देने वाला स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा।
निसान ब्रिजर बेस्ड ईवी
निसान भी ब्रिजर पर बेस्ड अपनी पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी लाएगी। यह कार 2027 के आखिर या 2028 की शुरुआत तक सड़कों पर दिख सकती है। यह रेनॉल्ट ब्रिजर ईवी और टाटा नेक्सन ईवी जैसी कारों को सीधी टक्कर देगी। इस इलेक्ट्रिक कार में भी रेनॉल्ट वाला ही प्लेटफॉर्म, 500 किमी तक की रेंज वाले बैटरी ऑप्शंस और गूगल वाला एडवांस्ड सॉफ्टवेयर आर्किटेक्चर मिलेगा। हालांकि, ग्राहकों को अलग अहसास देने के लिए निसान इसके फ्रंट और रियर डिजाइन को पूरी तरह से नया और फ्यूचरिस्टिक लुक देगा।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


