रेनो ला रहा नई हाइब्रिड और 7 सीटर कारें, लिस्ट में थ्री-रो डस्टर और ब्रिजर भी
रेनो अब डस्टर का हाइब्रिड वर्जन लाने की तैयारी कर रहा है। खास बात है कि डस्टर हाइब्रिड के साथ रेनो 7 सीटर डस्टर और अपनी ब्रिजर को भी लॉन्च करने वाला है। आइए जानते हैं रेनो के इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में।

Renault ने इंडियन मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए कमर कस ली है। हाल में कंपनी ने अपनी डस्टर को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया। यह अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल एसयूवी में से एक है। अब कंपनी डस्टर का हाइब्रिड वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। खास बात है कि डस्टर हाइब्रिड के साथ रेनो 7 सीटर डस्टर और अपनी ब्रिजर को भी लॉन्च करने वाला है। आइए जानते हैं रेनो के इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में।






Renault Bridger
प्रोडक्शन रेडी रेनॉल्ट ब्रिजर सब-4 मीटर एसयूवी 2027 में इंडियन मार्केट में आने वाली है। ब्रैंड के RGMP प्लेटफॉर्म पर बेस्ड यह एसयूवी पेट्रोल, सीएनजी, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक सहित कई पावरट्रेन ऑप्शन के साथ उपलब्ध होगी। एसयूवी के पेट्रोल वर्जन में 1.2 लीटर का नया नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। वहीं, ब्रिजर ईवी को कंपनी 35 kWh और 55 kWh के बैटरी पैक ऑप्शन के साथ इंट्रोड्यूस कर सकती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Renault Duster Hybrid
रेनॉल्ट ने कन्फर्म किया है कि डस्टर हाइब्रिड दिवाली 2026 तक बाजार में आ जाएगी। इसमें एक पावरफुल 1.8 लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन होगा, जो दो इलेक्ट्रिक मोटर (एक 20 बीएचपी जनरेटर के रूप में और एक 149 बीएचपी मोटर वील्स को पावर देने के लिए) और 1.4 kWh के बैटरी पैक के साथ मिलकर काम करेगा। यह हाइब्रिड कॉन्फिगरेशन टोटल 160 बीएचपी की ताकत और 172 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है।
7-Seater Renault Duster
रेनॉल्ट इंडिया डस्टर का 7-सीटर वर्जन भी लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इसका डिजाइन Dacia Bigster से इंस्पायर्ड है। साथ ही इसमें Boreal से भी कुछ स्टाइलिंग एलिमेंट्स लिए गए हैं, जो ब्राजील और लैटिन अमेरिका सहित 71 मार्केट्स में सेल की जाएगी। 7-सीटर रेनॉल्ट डस्टर का इंजन, प्लेटफॉर्म और फीचर्स इसके 5-सीटर मॉडल के समान होंगे। बोरियल की तरह इसकी लंबाई 4,556 मिमी, चौड़ाई 1,841 मिमी और ऊंचाई 1,650 मिमी होने की उम्मीद है। लॉन्च होने पर थ्री-रो वाली डस्टर का कंपनी कुछ नया नाम रख सकती है।
Renault Boreal
रेनो अपनी नई थ्री-रो एसयूवी लाने की प्लानिंग कर रही है। इसका नाम बोरियल हो सकता है। यह एसयूवी टाटा सफारी, हुंडई अल्काजार और XUV 7XO को टक्कर देगी। बोरियल का प्लेटफॉर्म और बेस डस्टर से लिया जाएगा। 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.8 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन 7-सीटर वर्जन में भी उपलब्ध होने की उम्मीद है। बोरियल में टेक-पैक्ड कंफर्टेबल केबिन होगा, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10 इंच की स्क्रीन, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर मिलेंगे। इसे कंपनी इस साल के सेकेंड हाफ में लॉन्च करने वाली है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


