धांसू है सब-4 मीटर सेगमेंट की नई SUV, मिलेगा टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, इलेक्ट्रिक वर्जन भी लाने की तैयारी
रेनो अपनी नई एसयूवी ब्रिजर को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह सब-4 मीटर एसयूवी टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। साथ ही कंपनी इसका फुली इलेक्ट्रिक वर्जन भी ला सकती है। आइए जानते हैं डीटेल।

रेनो की नई एसयूवी आने वाली है। इस सब-4 मीटर एसयूवी का नाम Renault Bridger है। कंपनी अपनी इस अपकमिंग एसयूवी को लेकर काफी एक्साइटेड है। 16 अप्रैल को हुए इंडिया-स्पेसिफिक फ्यूचरेडी कॉन्फ्रेंस में कंपनी ने ब्रिजर के बारे में कुछ डीटेल्स को शेयर किया। ब्रिजर की सबसे खास बात होगी इसमें ऑफर किया जाने वाला 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन। साथ ही कंपनी इसका एक फुली इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च करने का सोच रही है। आइए जानते हैं डीटेल।






महिंद्रा विजन S के प्रोडक्शन वर्जन से होगी टक्कर
टाटा नेक्सन और महिंद्रा XUV 3XO भी 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आती हैं। हालांकि, रेनो ब्रिजर की सबसे बड़ी टक्कर महिंद्रा विजन S के प्रोडक्शन वर्जन से होगी। उम्मीद की जा रही है कि यह मॉडल भी कम से कम एक 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
मिल सकता है HR12 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन
रेनो अपनी ब्रिजर में HR12 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन ऑफर कर सकता है। यह वही इंजन है, जो इंटरनैशनल मार्केट में डस्टर, Captur, ऑस्ट्रल और राफेल समेत कई मौजूदा मॉडल्स में ऑफर किया जा रहा है। यह इंजन इलेक्ट्रिफिकेशन के लिए भी तैयार है और पहले से ही माइल्ड-हाइब्रिड, फुल-हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड ऐप्लिकेशन में यूज किया जा रहा है।
पिछले महीने ब्रिजर के कॉन्सेप्ट वर्जन के वर्ल्ड प्रीमियर में रेनो ने कन्फर्म किया था कि इसमें हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन भी दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इसके बारे में डीटेल नहीं दी है, लेकिन इस बात की काफी संभावना है कि वह भारत में भी यह ऑप्शन ऑफर करने की सोच रही है। इससे HR12 इंजन की सेल और भी बढ़ जाएगी। कीमतों को अग्रेसिव बनाए रखने के लिए कंपनी बेसिक कॉन्फिगरेशन में इसी इंजन के नैचुरली एस्पिरेटेड वर्जन का यूज कर सकती है।
अगले साल हो सकती है लॉन्च
रेनो भारत में ब्रिजर को फुली इलेक्ट्रिक इंजन ऑप्शन के साथ भी लॉन्च करने का सोच रही है। कंपनी ने इससे पहले भी इंडियन मार्केट में ईवी लॉन्च करने के बारे में सोचा था, लेकिन इसमें थोड़ी देरी हुई और अब ब्रिजर के साथ कंपनी फुली इलेक्ट्रिक वीइकल वाले सेगमेंट में एंट्री को तैयार है। फिलहाल जीरो-एमिशन वाले इस वेरिएंट के बारे में कोई टेक्निकल जानकारी उपलब्ध नहीं है। रेनो ब्रिजर साल 2027 के आखिर तक भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो सकती है। उम्मीद है कि शुरुआत में यह केवल 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ ही उपलब्ध होगा। हाइब्रिड और फुली इलेक्ट्रिक वेरिएंट को 2028 तक फेज वाइज लॉन्च किया जा सकता है।
(Photo: autocar india)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


