Hindi Newsऑटो न्यूज़Renault Triber Rs 70,000 Discounts January 2026
देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV पर आया पूरे ₹70000 का डिस्काउंट, इसकी कीमत सिर्फ ₹5.76 लाख

देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV पर आया पूरे ₹70000 का डिस्काउंट, इसकी कीमत सिर्फ ₹5.76 लाख

संक्षेप:

रेनो इंडिया अपने पोर्टफोलियो और देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV ट्राइबर पर इस महीने शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। आप जनवरी में ट्राइबर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको 70,000 रुपए तक का फायदा मिल सकता है। कंपनी इस कार पर 20,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दे रही है।

Jan 17, 2026 08:01 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

रेनो इंडिया अपने पोर्टफोलियो और देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV ट्राइबर पर इस महीने शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। आप जनवरी में ट्राइबर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको 70,000 रुपए तक का फायदा मिल सकता है। कंपनी इस कार पर 20,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके अलावा, 10,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस और रेनो एंड ऑफ लाइफ व्हीकल एलिमिनेशन (RELIVE) स्क्रैपेज बोनस के तौर पर 25,000 रुपए का बोनस भी मिल रहा है। बता दें कि इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपए है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

ट्राइबर ट्राइबर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

ट्राइबर को लिमिटेड एडिशन में भी खरीदा जा सकता है। इसे डुअल-टोन कलर मूनलाइट सिल्वर और सीडर ब्राउन में कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ में खरीद पाएंगे। इसमें नए 14-इंच फ्लेक्स व्हील भी मिलते हैं। इसमें पियानो ब्लैक फिनिश के साथ डुअल-टोन डैशबोर्ड दिया है। ट्राइबर में 1.0-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। यह पेट्रोल इंजन 71 hp की मैक्सिमम पावर और 96 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और AMT के साथ आता है। इसका माइलेज 18 से 19 kmpl तक है।

ये भी पढ़ें:अब टू-व्हीलर्स में मिलेगा ADAS की ARAS सेफ्टी फीचर्स, जानिए कैसे करेगा काम?

इस कार में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसमें माउंटेड कंट्रोल वाली स्टीयरिंग, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, सिक्स-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे कई शानदार फीचर्स शामिल हैं। इसमें नया स्टाइलिश फैब्रिक अपहोल्स्ट्री भी मिलता है। पूरी तरह से डिजिटल व्हाइट LED इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रोम रिंग के साथ HVAC नॉब्स और ब्लैक इनर डोर हैंडल इस कार को स्टाइलिश बना रहे हैं।

ये भी पढ़ें:अब टू-व्हीलर्स में मिलेगा ADAS की ARAS सेफ्टी फीचर्स, जानिए कैसे करेगा काम?

इसका व्हीलबेस 2,636mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 182mm है। इसे इस तरह डिजाइन किया है कि इसमें लोगों को ज्यादा स्पेस मिल सके। कंपनी का दावा है कि ट्राइबर की सीट को 100 से ज्यादा तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है। ट्राइबर ट्राइबर को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग में एडल्ट के लिए 4 स्टार और चाइल्ड के लिए 3 स्टार रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्राइवर, पैसेंजर के साथ साइड एयरबैग शामिल हैं। ड्राइवर की सीट में लोड लिमिटर और प्रीटेंशनर भी मिलता है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।