देश की सबसे सस्ती 7-सीटर समेत रेनॉल्ट कारों पर ₹73,000 तक की छूट, अब खरीदने की मचेगी लूट!
रेनॉल्ट अपनी पॉपुलर कारों क्विड, ट्राइबर और किगर पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। इस दौरान मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से ग्राहकों को रेनॉल्ट की इन कारों पर 73,500 रुपये तक का फायदा मिल सकता है।
रेनॉल्ट इंडिया ने फरवरी, 2026 में कार खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत दी है। कंपनी ने अपनी पॉपुलर कारों क्विड, ट्राइबर और किगर पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। इस दौरान मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से ग्राहकों को रेनॉल्ट की इन कारों पर 73,500 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। बता दें कि इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं डिस्काउंट की डिटेल्स के बारे में विस्तार से।






रेनॉल्ट क्विड
सबसे पहले बात करें रेनॉल्ट क्विड की। रेनॉल्ट क्विड के अलग-अलग वैरिएंट पर ग्राहक अधिकतम 45,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है। यानी कुल मिलाकर 45,000 रुपये तक की सीधी बचत। जो ग्राहक एक्सचेंज नहीं कराना चाहते, वे यहां भी 25,000 रुपये का स्क्रैपेज इंसेंटिव चुन सकते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Renault Triber
₹ 5.76 - 8.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kiger
₹ 5.76 - 10.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kwid
₹ 4.3 - 5.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
रेनॉल्ट ट्राइबर
अब आते हैं रेनॉल्ट ट्राइबर पर जो कंपनी की सबसे किफायती 7-सीटर कार है। ट्राइबर के अलग-अलग वैरिएंट्स पर 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 30,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है। जो ग्राहक एक्सचेंज नहीं कराना चाहते, वे यहां भी 25,000 रुपये का स्क्रैपेज इंसेंटिव चुन सकते हैं।
रेनॉल्ट किगर
सबसे ज्यादा फायदा इस महीने रेनॉल्ट किगर पर देखने को मिल रहा है। रेनॉल्ट किगर के अलग-अलग वैरिएंट पर ग्राहकों को कुल मिलाकर 73,500 रुपये तक की बचत हो सकती है। इसमें कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। इसके अलावा, कुछ वैरिएंट्स पर फाइनेंस स्कीम्स भी दी जा रही हैं, जिससे लोन पर कार खरीदने वालों का ऑन-रोड प्राइस और कम हो सकता है।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




