मारुति अर्टिगा के टक्कर वाली इस 7-सीटर पर आया ₹85000 का डिस्काउंट, कीमत सिर्फ ₹6 लाख; जानिए डिटेल्स
रेनॉल्ट ट्राइबर के इंटीरियर में 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

अगले कुछ दिनों में नई 7-सीटर कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो खुशखबरी है। दरअसल, दिग्गज कार निर्माता कंपनी रेनॉल्ट अपनी धांसू एमपीवी ट्राइबर पर दिसंबर, 2024 के दौरान बंपर डिस्काउंट दे रही है। न्यूज वेबसाइट ऑटोकार इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार, रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) खरीदने पर इस दौरान ग्राहकों को अधिकतम 85,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। भारतीय मार्केट में ट्राइबर का मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा और टोयोटा इनोवा जैसी कारों से होता है।
कुछ ऐसा है कार का पावरट्रेन
अगर पावरट्रेन की बात करें तो रेनॉल्ट ट्राइबर में 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार का इंजन 71bhp की अधिकतम पावर और 96Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कार के इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कंपनी रेनॉल्ट ट्राइबर में 18 से 19 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने का दावा करती है। रेनॉल्ट ट्राइबर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत भारत में 6 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 8.69 लाख रुपये तक जाती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Renault Triber
₹ 6 - 8.97 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Audi RS Q8
₹ 2.07 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aprilia RS 660
₹ 13.39 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Aprilia RS 457
₹ 4.14 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kawasaki Z900 RS
₹ 16.47 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Bajaj Pulsar RS200
₹ 1.74 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इतनी है रेनॉल्ट ट्राइबर की कीमत
रेनॉल्ट ट्राइबर के इंटीरियर में ग्राहकों को एंड्राइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, कार के केबिन में ग्राहकों को 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, एसी वेंट्स, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप और सेंटर कंसोल में कूल्ड स्टोरेज जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए रेनॉल्ट ट्राइबर में 4-एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ रियर पार्किंग सेंसर भी दिया गया है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


