देश की सबसे सस्ती 7-सीटर पर आया ₹60,000 का डिस्काउंट, कीमत ₹5.76 लाख; बिक्री में भी नंबर-1
रेनॉल्ट अपनी बेस्ट-सेलिंग कार ट्राइबर पर जुलाई, 2026 में बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) खरीदने पर अधिकतम 60,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

भारतीय ग्राहकों के बीच एमपीवी सेगमेंट के कारों की डिमांड हमेशा से रही है। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में नई एमपीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, रेनॉल्ट अपनी बेस्ट-सेलिंग कार ट्राइबर पर जुलाई, 2026 में बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) खरीदने पर अधिकतम 60,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 30,000 रुपये कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। बता दें कि ट्राइबर देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार भी है।
कुछ ऐसी है डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो एक कॉम्पैक्ट MPV होने के बावजूद यह काफी मस्कुलर और स्टाइलिश दिखती है। इसमें लगे प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और रूफ रेल्स इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। लेकिन इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका फ्लेक्सिबल सीटिंग अरेंजमेंट है। आप इसकी तीसरी लाइन की सीटों को जरूरत पड़ने पर पूरी तरह से हटा सकते हैं। इससे आपको ढेर सारा सामान रखने के लिए बड़ा बूट स्पेस मिल जाता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Renault Triber
₹ 5.81 - 8.69 लाख
Nissan Gravite
₹ 5.73 - 9.09 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
20 किमी तक है माइलेज
पावरट्रेन के तौर पर ट्राइबर में 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन शहर की ड्राइविंग के लिए काफी स्मूथ है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल व AMT गियरबॉक्स के साथ आता है। हालांकि, भारी लोड पर यह थोड़ा सुस्त महसूस हो सकता है लेकिन इसका माइलेज काफी तगड़ा है। यह कार आसानी से 18 से 20 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे देती है। यह मिडिल क्लास परिवारों की जेब के लिए काफी राहत की बात है।
इतनी है कार की कीमत
सेफ्टी के लिए इसमें 4-एयरबैग्स, ABS के साथ EBD जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 4-स्टार रेटिंग मिली हुई है। भारतीय मार्केट में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये से शुरू होकर 8.60 लाख रुपये तक जाती है। अगर आप एक ऐसी गाड़ी ढूंढ रहे हैं जो दिखने में अच्छी हो और चलाने में किफायती हो तो ट्राइबर एक सॉलिड चॉइस है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


