अर्टिगा और कैरेंस को टक्कर देने वाली ये 7-सीटर MPV मिल रही ₹60000 सस्ती, कीमत सिर्फ ₹5.81 लाख

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ट्राइबर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको 60,000 रुपए तक का फायदा मिल सकता है। इस पर 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज बेनिफिट और साथ ही लॉयल्टी बोनस मिलेगा। एंट्री-लेवल ऑथेंटिक और इवोल्यूशन ट्रिम्स पर सिर्फ लॉयल्टी और स्क्रैपेज बेनिफिट ही मिलेंगे।

अर्टिगा और कैरेंस को टक्कर देने वाली ये 7-सीटर MPV मिल रही ₹60000 सस्ती, कीमत सिर्फ ₹5.81 लाख
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

रेनो इंडिया अपने पोर्टफोलियो और देश की सबसे सस्ती 7-सीटर MPV में से एक ट्राइबर पर इस महीने शानदार डिस्काउंट दे रही है। आप मई में ट्राइबर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको 60,000 रुपए तक का फायदा मिल सकता है। इस पर 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज बेनिफिट और साथ ही लॉयल्टी बोनस मिलेगा। ट्राइबर के एंट्री-लेवल ऑथेंटिक और इवोल्यूशन ट्रिम्स पर सिर्फ लॉयल्टी और स्क्रैपेज बेनिफिट ही मिलेंगे। इस पर तमिलनाडु में 15,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट बोनस दिया जा रहा है, जबकि बाकी भारत के लिए इसकी सीमा 10,000 रुपए तय की गई है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

इसके अलावा, योग्य किसानों, सरपंचों और ग्राम पंचायत सदस्यों को 4,000 रुपए का ग्रामीण ऑफर भी दिया जा रहा है। ट्राइबर का MY2025 स्टॉक 60,000 रुपए तक के ज्यादा बेनिफिट के साथ उपलब्ध है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमतें 5.81 लाख रुपए से लेकर 8.48 लाख रुपए तक हैं। रेनो ट्राइबर का मुकाबला निसान ग्रेवाइट से होगा। साथ ही, यह मारुति सुजुकी अर्टिगा, टोयोटा रुमियन और किआ कैरेंस जैसे बड़े मॉडल्स का की तुलना में एक अफॉर्डेबल 7-सीटर ऑप्शन भी है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Renault Triber

Renault Triber

₹ 5.81 - 8.69 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Gravite

Nissan Gravite

₹ 5.65 - 9.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 30.2 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

ट्राइबर ट्राइबर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

ट्राइबर को लिमिटेड एडिशन में भी खरीदा जा सकता है। इसे डुअल-टोन कलर मूनलाइट सिल्वर और सीडर ब्राउन में कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ में खरीद पाएंगे। इसमें नए 14-इंच फ्लेक्स व्हील भी मिलते हैं। इसमें पियानो ब्लैक फिनिश के साथ डुअल-टोन डैशबोर्ड दिया है। ट्राइबर में 1.0-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है। यह पेट्रोल इंजन 71 hp की मैक्सिमम पावर और 96 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और AMT के साथ आता है। इसका माइलेज 18 से 19 kmpl तक है।

इस कार में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। इसमें माउंटेड कंट्रोल वाली स्टीयरिंग, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, सिक्स-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे कई शानदार फीचर्स शामिल हैं। इसमें नया स्टाइलिश फैब्रिक अपहोल्स्ट्री भी मिलता है। पूरी तरह से डिजिटल व्हाइट LED इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, क्रोम रिंग के साथ HVAC नॉब्स और ब्लैक इनर डोर हैंडल इस कार को स्टाइलिश बना रहे हैं।

इसका व्हीलबेस 2,636mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 182mm है। इसे इस तरह डिजाइन किया है कि इसमें लोगों को ज्यादा स्पेस मिल सके। कंपनी का दावा है कि ट्राइबर की सीट को 100 से ज्यादा तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है। ट्राइबर ट्राइबर को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग में एडल्ट के लिए 4 स्टार और चाइल्ड के लिए 3 स्टार रेटिंग मिली है। सेफ्टी के लिए इसमें ड्राइवर, पैसेंजर के साथ साइड एयरबैग शामिल हैं। ड्राइवर की सीट में लोड लिमिटर और प्रीटेंशनर भी मिलता है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।