कंपनी की बेस्ट-सेलिंग कार बन गई यह सस्ती 7-सीटर, कीमत ₹5.81 लाख से शुरू; जानिए दूसरे मॉडलों का हाल
रेनॉल्ट को भारतीय ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर बीते महीने यानी सितंबर, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

दिग्गज कार निर्माता कंपनी रेनॉल्ट को भारतीय ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर बीते महीने यानी सितंबर, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो हमेशा की तरह रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) ने टॉप पोजीशन पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। ट्राइबर ने बीते महीने 33 पर्सेंट की सालाना गिरावट के बावजूद कुल 1,743 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी सितंबर, 2025 में यह आंकड़ा 2,587 यूनिट्स का था। बता दें कि रेनॉल्ट ट्राइबर देश की सबसे सस्ती 7-सीटर एमपीवी भी है। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
दूसरे नंबर पर रही काइगर
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी रेनॉल्ट काइगर (Renault Kiger) रही। हालांकि, काइगर की बिक्री में सालाना आधार पर गिरावट देखने को मिली है। रेनॉल्ट किगर ने इस दौरान 47 पर्सेंट की सालाना गिरावट दर्ज करते हुए कुल 614 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी सितंबर, 2025 में यह आंकड़ा 1,166 यूनिट्स का था।
13% बढ़ गई क्विड की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कंपनी की सबसे सस्ती और एंट्री-लेवल हैचबैक रेनॉल्ट क्विड रही। क्विड ने इस दौरान 13 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 577 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी सितंबर, 2025 में यह आंकड़ा 512 यूनिट्स का था। इसके अलावा, चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रेनॉल्ट डस्टर रही। डस्टर ने इस दौरान कुल 465 यूनिट्स एसयूवी की बिक्री की।
ओवरऑल 20% की गिरावट
अगर ओवरऑल परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो रेनॉल्ट ने सितंबर, 2026 में कुल 3,399 गाड़ियां बेची हैं। जबकि पिछले साल सितंबर, 2025 में कंपनी ने कुल 4,265 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 20 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की गई है।
रेनॉल्ट ट्राइबर की डिटेल्स
अगर नंबर-1 कार रेनॉल्ट ट्राइबर की बात करें तो इसमें 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले और 6-एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं। पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 72bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार वैरिएंट वाइज लगभग 20 kmpl का बेहतरीन माइलेज देती है। भारतीय मार्केट में इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.81 लाख से 10.20 लाख रुपये के बीच है।


