डस्टर के बाद मार्केट में आ रही रेनॉल्ट की नई 7-सीटर SUV, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट; जानिए खासियत

Mar 13, 2026 10:23 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

रेनॉल्ट इंडिया अपनी पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। हाल ही में कंपनी की एक नई थ्री-रो एसयूवी को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। यह गाड़ी पूरी तरह से ढकी हुई (कैमफ्लाज्ड) थी।

डस्टर के बाद मार्केट में आ रही रेनॉल्ट की नई 7-सीटर SUV, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट; जानिए खासियत
लॉन्च की सूचना पाएं

रेनॉल्ट इंडिया अपनी पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। हाल ही में कंपनी की एक नई थ्री-रो एसयूवी को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। यह गाड़ी पूरी तरह से ढकी हुई (कैमफ्लाज्ड) थी। हालांकि, इसके लुक्स और बनावट से साफ संकेत मिल रहे हैं कि यह रेनॉल्ट की आने वाली नई 7-सीटर एसयूवी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे अगले वित्त वर्ष में लॉन्च किया जाना है। जानकारों की मानें तो यह गाड़ी ग्लोबल मार्केट में मौजूद 'डेशिया बिगस्टर' का एक बड़ा वर्जन है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Jimny

Maruti Suzuki Jimny

₹ 12.31 - 14.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kushaq Facelift

Skoda Kushaq Facelift

₹ 11 - 19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Hyryder

Toyota Urban Cruiser Hyryder

₹ 10.99 - 20.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Harrier

Tata Harrier

₹ 12.89 - 25.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

अभी कार का नाम तय नहीं

रेनॉल्ट ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे नई डस्टर वाले प्लेटफॉर्म पर ही एक बड़ी 7-सीटर एसयूवी लेकर आएंगे। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि भारत में इस गाड़ी का नाम क्या होगा। क्या कंपनी इसे 'बिगस्टर' के नाम से ही उतारेगी या फिर 'बोरियल' (Boreal) जैसे किसी नाम का चुनाव करेगी। डिजाइन के मामले में यह काफी हद तक डस्टर जैसी ही होगी। हालांकि, लंबाई और पीछे के हिस्से में इसे ज्यादा जगह देने के लिए काफी बदलाव किए जाएंगे।

bigster

दमदार होगा पावरट्रेन

परफॉरमेंस की बात करें तो इसमें डस्टर वाले ही दमदार इंजन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 1.3-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो लगभग 163bhp की पावर और 280Nm का टॉर्क पैदा करेगा। इसे 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा, एक एंट्री-लेवल 1.0-लीटर टर्बो इंजन और एक 1.8-लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन भी चर्चा में है, जो इसे भारतीय सड़कों पर काफी पावरफुल बनाएगा।

नई एसयूवी लाएगी कंपनी

दूसरी ओर डस्टर और इस 7-सीटर एसयूवी के अलावा कंपनी एक छोटी एसयूवी भी लाने की तैयारी में है। इसकी झलक हाल ही में 'ब्रिजक कॉन्सेप्ट' (Bridger Concept) के जरिए दिखाई गई थी। डस्टर के नीचे स्लॉट की जाने वाली यह छोटी एसयूवी 2027 के अंत तक भारत में लॉन्च हो सकती है। अगर आप भी आने वाले समय में एक ऐसी एसयूवी खरीदना चाहते हैं जो कंफर्ट, पावर और रेनॉ का भरोसा एक साथ दे तो यह एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।