Hindi Newsऑटो न्यूज़renault sales breakup nov 2025 triber becomes the best-selling model
भारतीय ग्राहकों के दिलों-दिमाग में घुस गई ₹6 लाख से कम की ये 7-सीटर, बिक्री में सबको छोड़ा पीछे

भारतीय ग्राहकों के दिलों-दिमाग में घुस गई ₹6 लाख से कम की ये 7-सीटर, बिक्री में सबको छोड़ा पीछे

संक्षेप:

भारतीय ग्राहकों के बीच रेनॉल्ट की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी नवंबर, 2025 में हुई बिक्री की बात करें तो रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) कंपनी की बेस्ट-सेलर मॉडल साबित हुई।

Dec 20, 2025 06:13 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
0

भारतीय ग्राहकों के बीच रेनॉल्ट की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी नवंबर, 2025 में हुई बिक्री की बात करें तो रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) कंपनी की बेस्ट-सेलर मॉडल साबित हुई। रेनॉल्ट ट्राइबर को बीते महीने कुल 2,064 नए खरीददार मिले। इस दौरान, रेनॉल्ट ट्राइबर की बिक्री में सालाना आधार पर 38.90 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी नवंबर, 2024 में यह आंकड़ा 1,486 यूनिट था। बता दें कि इस दौरान अकेले रेनॉल्ट ट्राइबर की बिक्री में हिस्सेदारी 56.36 पर्सेंट रही। बता दें कि भारतीय मार्केट में रेनॉल्ट ट्राइबर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

18% घट गई रेनॉल्ट क्विड की बिक्री

बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर रेनॉल्ट की किगर रही। रेनॉल्ट किगर ने इस दौरान 47.75 पर्सेंट सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,151 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी नवंबर, 2024 में यह आंकड़ा 779 यूनिट था। इसके अलावा, लास्ट पोजीशन पर बिक्री की इस लिस्ट में रेनॉल्ट क्विड रही। रेनॉल्ट क्विड को बीते महीने कुल 447 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान रेनॉल्ट क्विड की बिक्री में सालाना आधार पर 18.13 पर्सेंट की गिरावट देखी गई।

रेनॉल्ट डस्टर की भी होगी वापसी

बता दें कि रेनॉल्ट जनवरी, 2026 में अपनी मोस्ट-अवेटेड एसयूवी डस्टर को फिर से भारतीय मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। भारतीय ग्राहकों को आगामी 26, जनवरी को रेनॉल्ट डस्टर की पहली झलक देखने को मिलेगी। कंपनी इस दौरान नई डस्टर के एक्सटीरियर और इंटीरियर में भी बड़ा बदलाव करने जा रही है। इसके अलावा, कार के पावरट्रेन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि, नई रेनॉल्ट डस्टर की संभावित कीमतों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।