इस प्लेटफॉर्म पर बनी हर कार होगी पूरी तरह सेफ, क्रैश टेस्ट में मिलेंगी 5-स्टार रेटिंग; इन सेफ्टी फीचर्स से लैस
रेनो इंडिया ने अपने RGMP प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी शेयर की है। यह प्लेटफॉर्म नई डस्टर SUV का बेस है। कंपनी का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म NCAP एजेंसियों से 5-स्टार रेटिंग के स्टैंडर्ड को पूरा करता है। इन एजेंसियों ने अभी तक टेस्ट नहीं किए हैं।

रेनो इंडिया ने अपने RGMP प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी शेयर की है। यह प्लेटफॉर्म नई डस्टर SUV का बेस है। कंपनी का कहना है कि यह प्लेटफॉर्म NCAP एजेंसियों से 5-स्टार रेटिंग के स्टैंडर्ड को पूरा करता है। इन एजेंसियों ने अभी तक टेस्ट नहीं किए हैं। रेनो इंडिया को उम्मीद है कि इस प्लेटफॉर्म पर बनी कारें सेफ्टी रेटिंग में अच्छा स्कोर करेंगी। RGMP प्लेटफॉर्म या रेनो ग्रुप मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म, भारतीय बाजार के लिए बनाया गया है।






यह बॉडी स्ट्रक्चर में हाई स्टैटिक और डायनामिक स्टिफनेस का इस्तेमाल करता है। ये प्लेटफॉर्म क्रैश में फ्रंट एंड एनर्जी एब्जॉर्ब करता है। साइड इंट्रूजन में मजबूती होती है। टॉर्शनल स्टिफनेस 25 km/gal तक पहुंच जाती है, जो अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। हालांकि, अभी न्यू डस्टर की सेप्टी रेटिंग का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है 17 मार्च को लॉन्च के आसपास इसकी रेटिंग से सस्पेंस खत्म किया जा सकता है। उम्मीद इस बात की है कि इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलेगी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Hector
₹ 11.99 - 18.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv
₹ 9.66 - 18.85 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kushaq
₹ 10.66 - 18.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Volkswagen Taigun
₹ 11.42 - 19.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Seltos
₹ 10.99 - 20.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
रेनो का कहना है कि भारत में रियर क्रैश प्रोटेक्शन मौजूदा नियमों से कहीं ज्यादा है। रेनो इंडिया ने प्लेटफॉर्म को 64 kmph पर क्रैश टेस्ट को संभालने के लिए इंजीनियर किया है। यह स्पीड स्टैंडर्ड नियमों में इस्तेमाल होने वाली 57 kmph से ज्यादा है। मटीरियल, जॉइनरी, स्पॉट वेल्ड और स्ट्रक्चरल सीलर इस डिजाइन को सपोर्ट करते हैं। पिछला स्ट्रक्चर हाई-वोल्टेज सिस्टम और CNG सिलेंडर को पीछे से टक्कर लगने पर बचाता है। इसमें वे मामले शामिल हैं जहां ट्रक पीछे से कारों से टकराते हैं। यानी कंपनी ने इस प्लेटफॉर्म में सेफ्टी के लिहाज से सबकुछ कवर किया है।
रेनो ग्रुप इंडिया के रेनो इंजीनियरिंग के चीफ डॉ. विक्रमन वी ने एक सेशन में कहा, "रेनो में सेफ्टी एक सोच है, सिर्फ एक रेगुलेशन टिक नहीं। यह प्लेटफॉर्म रेनो इंडिया को मजबूत कारें बनाने में मदद करता है। यह सब-4 मीटर SUV से लेकर 4.7 मीटर C-सेगमेंट मॉडल तक के लिए है। भविष्य की कारें बेहतर क्रैश परफॉर्मेंस के लिए इस बेस का इस्तेमाल करेंगी।" रेनो अलग-अलग बॉडी स्टाइल और पावरट्रेन वाले मॉडल बनाने का प्लान बना रहा है।
नई डस्टर में सेफ्टी फीचर्स
नई डस्टर में सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें लेवल-2 ADAS मिलता है, जिसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप असिस्ट और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो हाईवे पर ड्राइविंग को सुरक्षित बनाते हैं। कार में 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड) मिलते हैं। वहीं, ABS के साथ EBD, और ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल) मिलता है। इसमें 360-डिग्री कैमरा मिलता है, जो तंग जगहों और पार्किंग के दौरान मदद करता है। अन्य सेफ्टी फीचर्स में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हिल स्टार्ट असिस्ट/हिल डिसेंट कंट्रोल, और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर दिए हैं।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


