80 हजार रुपये तक का फायदा, जून में इन तीन शानदार कारों पर सबसे बड़ी डील

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रेनो अपनी कारों पर जून 2026 में 80 हजार रुपये तक के धमाकेदार ऑफर दे रही है। इनमें कैश डिस्काउंट्स के साथ एक्सचेंज, स्कैपेज और लॉयल्टी बेनिफिट्स शामिल हैं। कंपनी की यह बंपर डील काइगर, ट्राइबर और क्विड पर दी जा रही है। 

80 हजार रुपये तक का फायदा, जून में इन तीन शानदार कारों पर सबसे बड़ी डील
EMI केवल7,597/ माह

नई गाड़ी लेने का प्लान बना रहे हैं, तो इस महीने आपके लिए बेहतरीन ऑफर है। यह ऑफर रेनो लेकर आया है। कंपनी अपनी कारों पर जून 2026 में 80 हजार रुपये तक के धमाकेदार ऑफर दे रही है। इनमें कैश डिस्काउंट्स के साथ एक्सचेंज, स्कैपेज और लॉयल्टी बेनिफिट्स शामिल हैं। कंपनी की यह बंपर डील काइगर, ट्राइबर और क्विड पर दी जा रही है। आइए जानते हैं डीटेल।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
EMI केवल97,279/ माह
पात्रता जांचें
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
EMI केवल1,64,747/ माह
पात्रता जांचें
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
EMI केवल1,22,384/ माह
पात्रता जांचें
BMW 3 Series LWB
₹ 62 - 65 लाख
EMI केवल81,066/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,200/ माह
पात्रता जांचें

रेनो क्विड

जून 2026 में क्विड के सेलेक्टेड वेरिएंट्स पर टोटल 55 हजार रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। इसमें 20 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसके अलावा इस पर 10 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल सकता है। तमिलनाडु में यह कॉर्पोरेट बेनिफिट 15 हजार रुपये तक का है। रूरल एरिया के ग्राहकों के लिए 4 हजार रुपये का अडिशनल रूरल ऑफर भी दिया जा रहा है। क्विड के बेस वेरिएंट Authentic पर पूरे देश में केवल लॉयल्टी और स्क्रैपेज बेनिफिट ही उपलब्ध हैं। वहीं, तमिलनाडु में ये फायदे एक लेवल ऊपर वाले Evolution वेरिएंट पर भी लागू होते हैं। रेनो क्विड की कीमत 4.30 लाख रुपये से शुरू होकर 5.88 लाख रुपये तक जाती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Renault Triber

Renault Triber

₹ 5.81 - 8.69 लाख

EMI केवल7,597/ माह
पात्रता जांचें
Renault Kwid

Renault Kwid

₹ 4.3 - 5.99 लाख

EMI केवल5,622/ माह
पात्रता जांचें
Renault Kiger

Renault Kiger

₹ 5.76 - 10.34 लाख

EMI केवल7,531/ माह
पात्रता जांचें
Renault Duster

Renault Duster

₹ 10.49 - 18.71 लाख

EMI केवल13,716/ माह
पात्रता जांचें
Renault Bigster

Renault Bigster

₹ 13 - 18 लाख

EMI केवल16,998/ माह
पात्रता जांचें
Renault Bridger

Renault Bridger

₹ 6 - 10 लाख

EMI केवल7,845/ माह
पात्रता जांचें

रेनो ट्राइबर

रेनो ट्राइबर पर भी इस महीने शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। 2026 से पहले बनी ट्राइबर यूनिट्स पर कुल 60 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इसमें 35 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। ये ऑफर चुनिंदा वेरिएंट्स पर ही लागू हैं। वहीं, MY2026 ट्राइबर मॉडल्स पर भी 25 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इस पर आपको 25 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिलेगा।

तमिलनाडु में ग्राहकों को 15 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट बोनस मिल सकता है। जबकि, बाकी राज्यों में यह 10 हजार रुपये तक सीमित है। इसके अलावा कंपनी इस पर 4 हजार रुपये का रूरल ऑफर भी दे रही है। ट्राइबर के एंट्री-लेवल Authentic वेरिएंट पर केवल लॉयल्टी और स्क्रैपेज बेनिफिट्स ही मिलते हैं। इस 7-सीटर MPV की कीमत 5.81 लाख रुपये से शुरू होकर 8.48 लाख रुपये तक जाती है।

रेनो काइगर

रेनो काइगर पर इस महीने सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है। सेलेक्टेड वेरिएंट्स पर टोटल 80 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स उपलब्ध हैं। इसमें 40 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 25 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज बेनिफिट और 15 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बोनस शामिल है।

मई महीने की तरह जून में भी काइगर पर पूरे भारत में 10 हजार रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 4 हजार रुपये तक का रूरल ऑफर दिया जा रहा है। वहीं, तमिलनाडु में कॉर्पोरेट डिस्काउंट बढ़कर 15 हजार रुपये तक हो जाता है। काइगर के बेस Authentic और Evolution वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को केवल लॉयल्टी, स्क्रैपेज और रेफरल बेनिफिट्स ही मिलेंगे। रेनो काइगर की कीमत 5.81 लाख रुपये से शुरू होकर 10.34 लाख रुपये तक जाती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।