देश की सबसे सस्ती 7-सीटर, लोगों ने खरीद-खरीदकर बना दिया नंबर-1; जानिए दूसरे मॉडलों का हाल
रेनॉल्ट को बीते महीने यानी मई, 2026 में ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अगर मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) ने टॉप पोजीशन पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनॉल्ट को बीते महीने यानी मई, 2026 में ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अगर मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो हमेशा की तरह रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) ने टॉप पोजीशन पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। ट्राइबर ने बीते महीने 34 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,890 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 1,411 यूनिट्स का था। बता दें कि रेनॉल्ट ट्राइबर देश की सबसे सस्ती 7-सीटर एमपीवी भी है। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
दूसरे नंबर पर रही डस्टर
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रेनॉल्ट डस्टर रही। डस्टर ने इस दौरान कुल 1,267 यूनिट्स कार की बिक्री की है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मई, 2025 में इस गाड़ी का खाता भी नहीं खुला था। वहीं, बिक्री की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रेनॉल्ट काइगर रही। काइगर ने इस दौरान 19 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 656 यूनिट्स कार की बिक्री की है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 551 यूनिट्स का था।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Renault Triber
₹ 5.81 - 8.69 लाख
Renault Kwid
₹ 4.3 - 5.99 लाख
Renault Kiger
₹ 5.76 - 10.34 लाख
Renault Duster
₹ 10.49 - 18.71 लाख
Renault Bigster
₹ 13 - 18 लाख
Renault Bridger
₹ 6 - 10 लाख
लास्ट पोजीशन पर रही रेनॉल्ट क्विड
बिक्री की इस लिस्ट में आखिरी यानी चौथे नंबर पर कंपनी की सबसे छोटी कार रेनॉल्ट क्विड रही। हालांकि, इसकी बिक्री में इस बार भारी गिरावट आई है। रेनॉल्ट क्विड ने इस दौरान 44 पर्सेंट की भारी सालाना गिरावट के साथ कुल 300 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 540 यूनिट्स का था।
कुल बिक्री में 64% की शानदार ग्रोथ
अगर ओवरऑल परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो रेनॉल्ट ने मई, 2026 में कुल 4,113 गाड़ियां बेची हैं। जबकि पिछले साल मई, 2025 में कंपनी ने कुल 2,502 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी कंपनी ने सालाना आधार पर 64 पर्सेंट की मजबूत बढ़त हासिल की है। हालांकि, मासिक आधार पर देखें तो अप्रैल, 2026 की कुल बिक्री 5,413 यूनिट्स के मुकाबले रेनॉल्ट ने मई में 24 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की है।
कुछ ऐसी है डिजाइन
अगर डस्टर के डिजाइन की बात करें तो एक कॉम्पैक्ट MPV होने के बावजूद यह काफी मस्कुलर और स्टाइलिश दिखती है। इसमें लगे प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और रूफ रेल्स इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। लेकिन इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका फ्लेक्सिबल सीटिंग अरेंजमेंट है। आप इसकी तीसरी लाइन की सीटों को जरूरत पड़ने पर पूरी तरह से हटा सकते हैं। इससे आपको ढेर सारा सामान रखने के लिए बड़ा बूट स्पेस मिल जाता है।
20 किमी तक है माइलेज
पावरट्रेन के तौर पर ट्राइबर में 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन शहर की ड्राइविंग के लिए काफी स्मूथ है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल व AMT गियरबॉक्स के साथ आता है। हालांकि, भारी लोड पर यह थोड़ा सुस्त महसूस हो सकता है लेकिन इसका माइलेज काफी तगड़ा है। यह कार आसानी से 18 से 20 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे देती है। यह मिडिल क्लास परिवारों की जेब के लिए काफी राहत की बात है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


