देश की सबसे सस्ती 7-सीटर पर ताबड़तोड़ टूटे ग्राहक, बिक्री में बन गई नंबर-1; कीमत ₹6 लाख से कम
रेनॉल्ट को बीते महीने यानी जून, 2026 में भारतीय ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अगर मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो एक बार फिर Renault Triber ने बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनॉल्ट (Renault) को बीते महीने यानी जून, 2026 में भारतीय ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अगर मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो हमेशा की तरह रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) ने टॉप पोजीशन पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। ट्राइबर ने बीते महीने 32 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,871 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 1,421 यूनिट्स का था। बता दें कि रेनॉल्ट ट्राइबर देश की सबसे सस्ती 7-सीटर एमपीवी भी है। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
दूसरे नंबर पर रही नई डस्टर
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रेनॉल्ट डस्टर रही। डस्टर ने इस दौरान कुल 1,011 यूनिट्स कार की बिक्री दर्ज की है। चूंकि यह एक नया मॉडल है, इसलिए ठीक 1 साल पहले यानी जून, 2025 में इस गाड़ी का बिक्री खाता भी नहीं खुला था। वहीं, बिक्री की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रेनॉल्ट किगर रही। किगर ने इस दौरान 9 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 689 यूनिट्स कार की बिक्री की है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Renault Triber
₹ 5.81 - 8.69 लाख
Renault Kiger
₹ 5.81 - 10.35 लाख
Renault Duster
₹ 10.49 - 18.71 लाख
Renault Kwid
₹ 4.53 - 5.61 लाख
Renault Bridger
₹ 6 - 10 लाख
क्विड की बिक्री में 10% की तेजी
बिक्री की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर कंपनी की सबसे छोटी और किफायती कार रेनॉल्ट क्विड रही। अच्छी बात यह है कि इस एंट्री-लेवल हैचबैक की बिक्री में इस बार सुधार देखने को मिला है। रेनॉल्ट क्विड ने इस दौरान 10 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी दर्ज करते हुए कुल 492 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 449 यूनिट्स का था।
ओवरऑल बिक्री में 55% की बढ़ोतरी
अगर ओवरऑल परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो रेनॉल्ट ने जून, 2026 में कुल 4,063 गाड़ियां बेची हैं। जबकि पिछले साल जून, 2025 में कंपनी ने कुल 2,625 यूनिट्स की ही बिक्री की थी। यानी कंपनी ने सालाना आधार पर 55 पर्सेंट की मजबूत बढ़त हासिल की है। हालांकि, मासिक आधार पर देखें तो मई, 2026 की कुल बिक्री में महज 1 पर्सेंट की बहुत मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
जानिए रेनॉल्ट ट्राइबर की खासियत
रेनॉल्ट ट्राइबर में 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, 6-एयरबैग, ईएसपी, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 72bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार वैरिएंट वाइज लगभग 20 kmpl का बेहतरीन माइलेज देता है। भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.76 लाख से 8.60 लाख रुपये के बीच है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


