₹5.76 लाख की इस 7-सीटर पर ताबड़तोड़ टूटे ग्राहक, बिक्री में शान से बनी नंबर-1; अकेले 70% मार्केट पर किया कब्जा

Mar 14, 2026 04:59 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय ग्राहकों के बीच रेनॉल्ट की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 की बात करें तो एक बार फिर रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) ने कंपनी की मॉडल वाइज बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

₹5.76 लाख की इस 7-सीटर पर ताबड़तोड़ टूटे ग्राहक, बिक्री में शान से बनी नंबर-1; अकेले 70% मार्केट पर किया कब्जा

भारतीय ग्राहकों के बीच रेनॉल्ट की कारों को खूब पसंद किया जाता है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 की बात करें तो एक बार फिर रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) ने कंपनी की मॉडल वाइज बिक्री में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। रेनॉल्ट ट्राइबर को बीते महीने कुल 2,419 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर रेनॉल्ट ट्राइबर की बिक्री में 56.56 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 1,545 यूनिट था। इस बिक्री के दम पर ट्राइबर ने अकेले रेनॉल्ट के 69.21 पर्सेंट मार्केट पर कब्जा कर लिया। आइए जानते हैं कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

46% घट गई रेनॉल्ट क्विड की बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रेनॉल्ट किगर रही। रेनॉल्ट किगर ने इस दौरान 61.89 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 701 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में रेनॉल्ट क्विड रही। रेनॉल्ट क्विड ने इस दौरान 46.28 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 375 यूनिट कार की बिक्री की। अगर ओवरऑल बिक्री की बात करें तो बीते महीने रेनॉल्ट को कुल 3,495 नए ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर रेनॉल्ट की बिक्री में 30.61 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई।

कुछ ऐसा है कार का पावरट्रेन

अगर पावरट्रेन की बात करें तो रेनॉल्ट ट्राइबर में 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार का इंजन 71bhp की अधिकतम पावर और 96Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कार के इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कंपनी रेनॉल्ट ट्राइबर में 18 से 19 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने का दावा करती है। रेनॉल्ट ट्राइबर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत भारत में 5.76 लाख रुपये है।

इतनी है रेनॉल्ट ट्राइबर की कीमत

रेनॉल्ट ट्राइबर के इंटीरियर में ग्राहकों को एंड्राइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, कार के केबिन में ग्राहकों को 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, एसी वेंट्स, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप और सेंटर कंसोल में कूल्ड स्टोरेज जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए रेनॉल्ट ट्राइबर में 6-एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ रियर पार्किंग सेंसर भी दिया गया है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।