देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार, ग्राहकों ने इसे सबसे ज्यादा खरीदा; बिक्री में बनी नंबर-1, जानिए खासियत
रेनॉल्ट को भारतीय ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में हुई बिक्री की बात करें तो रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

दिग्गज कार निर्माता कंपनी रेनॉल्ट को भारतीय ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर बीते महीने यानी अगस्त, 2026 में हुई मॉडल-वाइज बिक्री की बात करें तो हमेशा की तरह रेनॉल्ट ट्राइबर (Renault Triber) ने टॉप पोजीशन पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। ट्राइबर ने बीते महीने 18 पर्सेंट की सालाना गिरावट के बावजूद कुल 1,536 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा 1,870 यूनिट्स का था। बता दें कि रेनॉल्ट ट्राइबर देश की सबसे सस्ती 7-सीटर एमपीवी भी है। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
दूसरे नंबर पर रही किगर
बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी रेनॉल्ट किगर (Renault Kiger) रही। हालांकि, किगर की बिक्री में इस बार बड़ी गिरावट देखने को मिली है। रेनॉल्ट किगर ने इस दौरान 48 पर्सेंट की तगड़ी सालाना गिरावट दर्ज करते हुए कुल 474 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा 910 यूनिट्स का था।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Renault Triber
₹ 5.81 - 8.69 लाख
Renault Duster
₹ 10.49 - 18.71 लाख
Renault Kwid
₹ 4.53 - 5.61 लाख
Renault Kwid Facelift [2027]
₹ 5 - 10 लाख
Renault Bridger
₹ 6 - 10 लाख
81% बढ़ गई क्विड की बिक्री
बिक्री की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कंपनी की सबसे सस्ती और एंट्री-लेवल हैचबैक रेनॉल्ट क्विड (Renault Kwid) रही। क्विड ने इस दौरान 81 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 426 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। बता दें कि ठीक 1 साल पहले यानी अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा महज 235 यूनिट्स का था। वहीं, चौथे नंबर पर 406 यूनिट्स बिक्री के साथ रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster) रही। यह नया मॉडल होने के कारण पिछले साल अगस्त में उपलब्ध नहीं थी।
ओवरऑल 6% की गिरावट
अगर ओवरऑल परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो रेनॉल्ट ने अगस्त, 2026 में कुल 2,842 गाड़ियां बेची हैं। जबकि पिछले साल अगस्त, 2025 में कंपनी ने कुल 3,015 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर (YoY) 6 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा, मासिक आधार पर देखें तो जुलाई, 2026 की कुल बिक्री (3,293 यूनिट्स) के मुकाबले कंपनी ने अगस्त में 14 पर्सेंट की गिरावट दर्ज की है।
जानिए रेनॉल्ट ट्राइबर की खासियत
रेनॉल्ट ट्राइबर में 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, 6-एयरबैग, ईएसपी, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 72bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह कार वैरिएंट वाइज लगभग 20 kmpl का बेहतरीन माइलेज देती है। भारतीय मार्केट में इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.76 लाख से 8.60 लाख रुपये के बीच है।


