80 हजार रुपये तक सस्ती हुईं ये टॉप 3 कार, इस कंपनी ने दिया मार्च में सबसे तगड़ा ऑफर

Mar 14, 2026 02:23 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

रेनो इस महीने अपनी कारों पर तगड़ी डील दे रहा है। इसमें आप रेनो की कार को मॉडल और वेरिएंट के आधार पर 80 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ खरीद सकते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं कि कंपनी कौन सी कार पर क्या ऑफर दे रही है।

80 हजार रुपये तक सस्ती हुईं ये टॉप 3 कार, इस कंपनी ने दिया मार्च में सबसे तगड़ा ऑफर

रेनो (Renault) इस महीने अपनी कारों पर तगड़ी डील दे रहा है। कंपनी ने मार्च 2026 के लिए अपने पूरे पोर्टफोलियो पर जबर्दस्त कन्ज्यूमर ऑफर्स का ऐलान किया है। Cartoq की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी फाइनेंशियल ईयर के खत्म होने के कारण अपनी पुरानी इन्वेंटरी को क्लियर करने और ग्राहकों को लुभाने के लिए धमाकेदार बेनिफिट्स दे रही है। इसमें आप रेनो की कार को मॉडल और वेरिएंट के आधार पर 80 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स के साथ खरीद सकते हैं। इसमें डायरेक्ट कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज बोनस और कंपनी के स्पेशल एक्सचेंज प्रोग्राम में ऑफर किए जाने वाला अडिशनल डिस्काउंट भी शामिल है। ऑफर में सबसे ज्यादा डिस्काउंट कॉम्पैक्ट एसयूवी काइगर और एमपीवी ट्राइबर पर दिया जा रहा है। साथ ही एंट्री लेवल क्विड हैचबैक की कीमतों में भी भारी कमी आई है। आइए जानते हैं डीटेल।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

ट्राइबर और काइगर पर तगड़ी डील

ट्राइबर एमपीवी और काइगर कॉम्पैक्ट एसयूवी दोनों पर इस महीने सबसे अधिक छूट मिल रही है, जो इनके सभी वेरिएंट पर मिलाकर 80 हजार रुपये तक है। दोनों मॉडलों के लिए डिस्काउंट स्ट्रक्चर एक जैसा है। बायर्स को सीधे 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिलेगा। एक्सचेंज में ग्राहक 20 हजार रुपये का स्टैंडर्ड एक्सचेंज बोनस पा कर सकते हैं। इसके अलावा कंपनी संभावित खरीददारों को अपनी ओर खींचने के लिए 30 हजार रुपये का स्पेशल एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।

ये बेनिफिट्स RXE, RXL, RXT और RXZ जैसे लोकप्रिय वेरिएंट पर लागू होते हैं। ट्राइबर अपने मॉड्यूलर 7-सीट लेआउट और फ्यूल एफिशिएंसी को प्रायोरिटी देने वाले 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के कारण एक शानदार बना हुआ है। 80 हजार रुपये के प्राइसकट के साथ यह मारुति सुजुकी अर्टिगा जैसे बड़े वीइकल के किफायती ऑप्शन के तौर पर अपनी पकड़ को और मजबूत करता है। इसी तरह काइगर भी उसी प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और ज्यादा पावरफुल टर्बोचार्ज्ड इंजन का ऑप्शन मिलता है। मौजूदा ऑफर काइगर को टाटा पंच और हुंडई एक्सटर के टक्कर एक मजबूत ऑप्शन बनाते हैं।

क्विड पर भी भारी छूट

क्विड की बात करें, तो यह हैचबैक हमेशा से ब्रैंड के इकोसिस्टम में एंट्री पॉइंट रही है। इस महीने कंपनी क्विड पर 70 हजार रुपये तक का बेनिफिट दे रही है। इसमें 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट शामिल है। स्टैंडर्ड एक्सचेंज बोनस 20 हजार रुपये का है। वहीं, कंपनी का स्पेशल एक्सचेंज बोनस 40 हजार रुपये तक है। ये ऑफर RXE, RXL और दमदार लुक वाले क्लाइंबर वेरिएंट पर लागू हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।