Hindi Newsऑटो न्यूज़Renault Kwid Variants Wise Price Cuts After GST 2.0
देश की सबसे सस्ती कार, कीमत 4.70 लाख रुपए से कम; अब नए GST से हो जाएगी इतनी सस्ती

देश की सबसे सस्ती कार, कीमत 4.70 लाख रुपए से कम; अब नए GST से हो जाएगी इतनी सस्ती

संक्षेप:

मारुति सुजुकी ऑल्टो के बाद देश की दूसरी सबसे सस्ती कार रेनो क्विड है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में इसकी कीमत में तेजी से इजाफा हुआ है। जिसके चलते इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपए हो गई।

Wed, 10 Sep 2025 05:52 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

मारुति सुजुकी ऑल्टो के बाद देश की दूसरी सबसे सस्ती कार रेनो क्विड है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में इसकी कीमत में तेजी से इजाफा हुआ है। जिसके चलते इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपए हो गई। हालांकि, नए GST 2.0 के बाद इस कार की कीमत में टैक्स की तगड़ी कटौती होने वाली है। दरअसल, 22 सितंबर से देश के अंदर नया GST स्लैब लागू हो रहा है। जिसके बाद इस कारी कीमत में 9.93% या 55,095 रुपए तक की कमी आ जाएगी। क्विड के कुल 7 वैरिएंट आते हैं। ऐसे में आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इसकी नई कीमतों को जान लेना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
रेनो क्विड की नई कीमतें (GST 2.0 के बाद)
वैरिएंटमौजूदा कीमतेंनई कीमतेंअंतरचेंज %
1.0L पेट्रोल मैनुअल
RXERs. 4,69,995Rs. 4,29,000-Rs. 40,995-8.72%
RXL (O)Rs. 5,09,995Rs. 4,66,500-Rs. 43,495-8.53%
RXTRs. 5,54,995Rs. 4,99,900-Rs. 55,095-9.93%
ClimberRs. 5,87,995Rs. 5,37,000-Rs. 50,995-8.67%
1.0L पेट्रोल ऑटोमैटिक (AMT)
RXL (O)Rs. 5,54,995Rs. 4,99,900-Rs. 55,095-9.93%
RXTRs. 5,99,995Rs. 5,48,800-Rs. 51,195-8.53%
ClimberRs. 6,32,995Rs. 5,79,000-Rs. 53,995-8.53%

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Renault Kwid

Renault Kwid

₹ 4.7 - 6.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10

₹ 4.23 - 6.21 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso

₹ 4.26 - 6.12 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 5.64 - 7.37 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 5 - 8.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Wagon R

Maruti Suzuki Wagon R

₹ 5.79 - 7.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

रेनो क्विड के फीचर्स और स्पेसफिकेशंस

क्विड में 999cc का 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो कि 68 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 91 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जनरेट करता है। इस कार की लंबाई 3731mm है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 184mm है। कार में 279 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इस कार को 5 डुअल-टोन कलर में खरीद पाएंगे। कंपनी ने इसमें 3 नए डुअल टोन कलर जोड़े हैं। क्विड के बेस वैरिएंट RXE MT की एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपए है।

ये भी पढ़ें:एक झटके में ₹6.30 लाख की ये SUV हो गई ₹96395 सस्ती, लेने से पहले देख लें लिस्ट

क्विड के RXL (O) वैरिएंट में 8-इंच का टचस्क्रीन मीडिया NAV सिस्टम दिया गया है, जो इसे ऑटो इंडस्ट्री में टचस्क्रीन मीडिया NAV के साथ सबसे किफायती हैचबैक बनाता है। बाजार में ऑटोमैटिक कारों की बंपर बिक्री को देखते हुए रेनो इंडिया ने 2024 क्विड रेंज का RXL (O) ईजी-आर AMT वैरिएंट पेश किया है। इस तरह के भारतीय बाजार सबसे किफायती ऑटोमैटिक कार बन रही है।

नई क्विड में सेफ्टी फीचर्स को बढ़ाते हुए अब सभी वैरिएंट में रियर सीटबेल्ट रिमाइंडर को शामिल किया गया है। स्‍टैंडर्ड तौर पर 14 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ क्विड अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा सुरक्षा के साथ आती है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल (TC), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), सभी पैसेंजर के लिए सीटबेल्ट रिमायंडर और ABS के साथ EBD मिलता है।

ये भी पढ़ें:GST का असर... स्कोडा की ये महंगी कार भी हो गई सस्ती, इतना टैक्स कम हुआ

2024 क्विड में डुअल-टोन कलर ऑप्शन भी शामिल किए गए हैं। इसमें ब्लैक रूफ के साथ व्हाइट बॉडी, ब्लैक रूफ के साथ यलो बॉडी, ब्लैक रूफ के साथ रेड बॉडी, ब्लैक रूफ के साथ सिल्वर बॉडी और ब्लैक रूफ के साथ ब्लू बॉडी शामिल है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबाल मारुति ऑल्टो K10 के साथ टाटा टियागो से होता है। हालांकि, अपने सेगमेंट में ये सबसे कम बिकने वाली हैचबैक भी है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।