₹4.30 लाख की इस सस्ती कार से भी दूर भागे ग्राहक, फरवरी में सिर्फ 375 लोगों ने खरीदा; 22 km का है माइलेज

Mar 15, 2026 11:40 am ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

रेनॉल्ट क्विड को बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में सिर्फ 375 लोगों ने खरीदा। इस दौरान सालाना आधार पर रेनॉल्ट क्विड की बिक्री में 46.28 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 698 यूनिट रहा था।

₹4.30 लाख की इस सस्ती कार से भी दूर भागे ग्राहक, फरवरी में सिर्फ 375 लोगों ने खरीदा; 22 km का है माइलेज
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

रेनॉल्ट की पॉपुलर हैचबैक क्विड को भारतीय मार्केट की सबसे सस्ती कारों में गिना जाता है। हालांकि, बीते कुछ टाइम से रेनॉल्ट क्विड (Renault Kwid) की बिक्री में लगातार गिरावट देखी जा रही है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 की बात करें तो इस दौरान रेनॉल्ट क्विड को सिर्फ 375 लोगों ने खरीदा। इस दौरान सालाना आधार पर रेनॉल्ट क्विड की बिक्री में 46.28 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 698 यूनिट रहा था। इस तरह रेनॉल्ट क्विड बीते महीने कंपनी की सबसे कम बिकने वाली मॉडल भी रही। आइए जानते हैं रेनॉल्ट क्विड के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Renault Kwid

Renault Kwid

₹ 4.3 - 5.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10

₹ 3.7 - 5.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso

₹ 3.5 - 5.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 27.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू हैं कार के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो रेनॉल्ट क्विड अपने सेगमेंट की सबसे पॉपुलर हैचबैक में गिनी जाती है। इसका SUV-स्टाइलिश डिजाइन, LED DRLs, डायनेमिक ग्रिल और बॉडी कलर्स इसे बजट कार होते हुए भी प्रीमियम लुक देते हैं। वहीं, इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वॉयस कमांड भी दिया गया है। जबकि सेफ्टी के लिए क्विड में डुअल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे बेसिक लेकिन जरूरी फीचर्स दिए गए हैं।

कुछ ऐसा है पावरट्रेन

अगर पावरट्रेन की बात करें तो क्विड में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो अच्छी माइलेज और स्मूद ड्राइविंग का वादा करता है। इसमें मैनुअल और AMT (ऑटोमैटिक) दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन दिए गए हैं ताकि सिटी ड्राइविंग हो या हाइवे रन, दोनों जगह आसानी से चलाया जा सके। बजट फ्रेंडली प्राइस और लो मेंटेनेंस कॉस्ट की वजह से क्विड खासकर पहली बार कार खरीदने वालों और छोटे परिवारों के बीच काफी पसंद की जाती है।

इतनी है रेनॉल्ट क्विड की कीमत

भारतीय मार्केट में रेनॉल्ट क्विड की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.30 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 5.99 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि रेनॉल्ट क्विड का भारतीय मार्केट में सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी ऑल्टो K10, मारुति सुजुकी एस-प्रेसो, टाटा टियागो और मारुति सुजुकी सिलेरियो जैसी हैचबैक कारों से होता है। क्विड मैनुअल वैरिएंट पर 21 और ऑटोमेटिक वैरिएंट पर 22 किमी के करीब का माइलेज ऑफर करती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।