Hindi Newsऑटो न्यूज़Renault Kwid Rs 65,000 Discounts January 2026
लिमिटेड टाइम के लिए ₹65,000 सस्ती मिल रही ये स्टाइलिश कार, कीमत भी सिर्फ 4.29 लाख रुपए

लिमिटेड टाइम के लिए ₹65,000 सस्ती मिल रही ये स्टाइलिश कार, कीमत भी सिर्फ 4.29 लाख रुपए

संक्षेप:

रेनो इंडिया ने अपने पोर्टफोलियो की एंट्री लेवल कार क्विड पर जनवरी 2026 के लिए डिस्काउंट का एलान कर दिया है। इस महीने इस हैचबैक को खरीदने पर 65,000 रुपए तक के फायदे मिलेंगे। बता दें कि इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.29 लाख रुपए है।

Jan 16, 2026 12:44 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

रेनो इंडिया ने अपने पोर्टफोलियो की एंट्री लेवल कार क्विड पर जनवरी 2026 के लिए डिस्काउंट का एलान कर दिया है। इस महीने इस हैचबैक को खरीदने पर 65,000 रुपए तक के फायदे मिलेंगे। कंपनी इस कार पर 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके अलावा, 10,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस और रेनो एंड ऑफ लाइफ व्हीकल एलिमिनेशन (RELIVE) स्क्रैपेज बोनस के तौर पर 25,000 रुपए का बोनस भी मिल रहा है। बता दें कि इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.29 लाख रुपए है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

रेनो क्विड के फीचर्स और स्पेसफिकेशंस

क्विड में 999cc का 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो कि 68 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 91 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जनरेट करता है। इस कार की लंबाई 3731mm है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 184mm है। कार में 279 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इस कार को 5 डुअल-टोन कलर में खरीद पाएंगे। कंपनी ने इसमें 3 नए डुअल टोन कलर जोड़े हैं। क्विड के बेस वैरिएंट RXE MT की एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपए है।

ये भी पढ़ें:अब आ रहा टाटा सिएरा का ये नया मॉडल, पेट्रोल-डीजल के बिना ही दौड़ेगा

क्विड के RXL (O) वैरिएंट में 8-इंच का टचस्क्रीन मीडिया NAV सिस्टम दिया गया है, जो इसे ऑटो इंडस्ट्री में टचस्क्रीन मीडिया NAV के साथ सबसे किफायती हैचबैक बनाता है। बाजार में ऑटोमैटिक कारों की बंपर बिक्री को देखते हुए रेनो इंडिया ने 2024 क्विड रेंज का RXL (O) ईजी-आर AMT वैरिएंट पेश किया है। इस तरह के भारतीय बाजार सबसे किफायती ऑटोमैटिक कार बन रही है।

नई क्विड में सेफ्टी फीचर्स को बढ़ाते हुए अब सभी वैरिएंट में रियर सीटबेल्ट रिमाइंडर को शामिल किया गया है। स्‍टैंडर्ड तौर पर 14 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ क्विड अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा सुरक्षा के साथ आती है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल (TC), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), सभी पैसेंजर के लिए सीटबेल्ट रिमायंडर और ABS के साथ EBD मिलता है।

ये भी पढ़ें:धड़ल्ले से बिकने वाली पल्सर हो गई महंगी, खरीदने से पहले देखें नई प्राइस लिस्ट

2024 क्विड में डुअल-टोन कलर ऑप्शन भी शामिल किए गए हैं। इसमें ब्लैक रूफ के साथ व्हाइट बॉडी, ब्लैक रूफ के साथ यलो बॉडी, ब्लैक रूफ के साथ रेड बॉडी, ब्लैक रूफ के साथ सिल्वर बॉडी और ब्लैक रूफ के साथ ब्लू बॉडी शामिल है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबाल मारुति ऑल्टो K10 के साथ टाटा टियागो से होता है। हालांकि, अपने सेगमेंट में ये सबसे कम बिकने वाली हैचबैक भी है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।