नए अवतार में आ रही रेनॉल्ट क्विड, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट; डिजाइन से फीचर्स तक होंगे बड़े बदलाव

Feb 17, 2026 12:50 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रेनॉल्ट अपनी पॉपुलर एंट्री-लेवल हैचबैक क्विड को नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रेनॉल्ट क्विड फेसलिफ्ट (Renault Kwid Facelift) को इस साल के आखिर तक भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

नए अवतार में आ रही रेनॉल्ट क्विड, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट; डिजाइन से फीचर्स तक होंगे बड़े बदलाव
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

रेनॉल्ट अपनी पॉपुलर एंट्री-लेवल हैचबैक क्विड को नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रेनॉल्ट क्विड फेसलिफ्ट (Renault Kwid Facelift) को इस साल के आखिर तक भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि हाल ही में रेनॉल्ट ट्राइबर और किगर को मिड-साइकिल अपडेट मिल चुका है। अब क्विड का फेसलिफ्ट वर्जन टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर नजर आया है। यानी नए अपडेट के साथ इसे और ज्यादा फ्रेश बनाने की तैयारी है। आइए जानते हैं नई क्विड के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Renault Kwid

Renault Kwid

₹ 4.3 - 5.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10

₹ 3.7 - 5.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso

₹ 3.5 - 5.25 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Wagon R

Maruti Suzuki Wagon R

₹ 4.99 - 6.95 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 27.65 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इतनी बदल जाएगी डिजाइन

स्पाई तस्वीरों में दिखी 2026 क्विड फेसलिफ्ट भले ही पूरी तरह कवर में हो, लेकिन इससे मिलने वाले संकेत काफी अहम हैं। फ्रंट प्रोफाइल में बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जहां नया रेडिएटर ग्रिल और हल्का बदला हुआ हेडलैंप डिजाइन दिया जा सकता है। इसके अलावा, बंपर में भी कुछ कॉस्मेटिक बदलाव होने की उम्मीद है। साइड प्रोफाइल की बात करें तो कार में नए डिजाइन वाले व्हील्स मिल सकते हैं। वहीं, पीछे की तरफ LED टेललाइट्स का नया पैटर्न देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही कुछ नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शन भी जोड़े जा सकते हैं।

इंटीरियर में भी होगा बड़ा बदलाव

इंटीरियर की बात करें तो क्विड फेसलिफ्ट के केबिन में भी कुछ जरूरी अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। इसमें पहले से बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जो ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आएगा। इसके अलावा, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जा सकता है। हालांकि, केबिन का ओवरऑल लेआउट ज्यादा बदलने की उम्मीद नहीं है। कुछ नए फीचर्स और अपडेट्स के जरिए अंदर का माहौल पहले से ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक बनाया जाएगा।

पावरट्रेन में नहीं होगा बदलाव

मैकेनिकल तौर पर क्विड फेसलिफ्ट में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसमें वही 1.0 लीटर का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो मौजूदा मॉडल में मिलता है। यह इंजन 65bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT का ऑप्शन जारी रहने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, रेनॉल्ट क्विड फेसलिफ्ट उन ग्राहकों को लुभाने की कोशिश करेगी, जो कम बजट में एक स्टाइलिश, फीचर-लोडेड और भरोसेमंद कार की तलाश में हैं।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;