₹4.30 लाख की इस स्टाइलिश कार को खरीदने की मचेगी लूट! मिल रही ₹50000 की छूट; गजब के फीचर्स से लैस
कंपनी क्विड के पुराने MY25 स्टॉक पर 50,000 रुपए तक से ज्यादा के बेनिफिट दे रही है। बता दें कि क्विड की कीमत 4.30 लाख रुपए से लेकर 5.88 लाख रुपए तक है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी ऑल्टो K10, मारुति सुजुकी एस-प्रेसो और टाटा टियागो से होता है।

रेनो इंडिया ने अपने पोर्टफोलियो में शामिल एंट्री लेवल क्विड हैचबैक पर शानदर डिस्काउंट दे रही है। इस महीने यानी मई में ग्राहक क्विड को खरीदते हैं तब उन्हें 50,000 रुपए तक के फायदे मिलेंगे। कंपनी इस कार पर 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए तक का लॉयल्टी बोनस, 4,000 रुपए तक का रुरल बेनिफिट और तमिलनाडु के ग्राहकों के लिए 15,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट ऑफर (बाकी भारत के ग्राहकों के लिए 10,000 रुपए तक) शामिल है। रेनो की अन्य दो कारों की तरह, क्विड के ऑथेंटिक और इवोल्यूशन ट्रिम्स केवल लॉयल्टी और स्क्रैपेज लाभों के साथ उपलब्ध हैं।






कंपनी क्विड के पुराने MY25 स्टॉक पर 50,000 रुपए तक से ज्यादा के बेनिफिट दे रही है। बता दें कि क्विड की कीमत 4.30 लाख रुपए से लेकर 5.88 लाख रुपए तक है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी ऑल्टो K10, मारुति सुजुकी एस-प्रेसो और टाटा टियागो से होता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Renault Kwid
₹ 4.3 - 5.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Alto K10
₹ 3.7 - 5.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki S-Presso
₹ 3.5 - 5.25 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 28.49 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
रेनो क्विड के फीचर्स और स्पेसफिकेशंस
क्विड में 999cc का 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो कि 68 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 91 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जनरेट करता है। इस कार की लंबाई 3731mm है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 184mm है। कार में 279 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इस कार को 5 डुअल-टोन कलर में खरीद पाएंगे। कंपनी ने इसमें 3 नए डुअल टोन कलर जोड़े हैं। क्विड के बेस वैरिएंट RXE MT की एक्स-शोरूम कीमत 4.70 लाख रुपए है।
क्विड के RXL (O) वैरिएंट में 8-इंच का टचस्क्रीन मीडिया NAV सिस्टम दिया गया है, जो इसे ऑटो इंडस्ट्री में टचस्क्रीन मीडिया NAV के साथ सबसे किफायती हैचबैक बनाता है। बाजार में ऑटोमैटिक कारों की बंपर बिक्री को देखते हुए रेनो इंडिया ने 2024 क्विड रेंज का RXL (O) ईजी-आर AMT वैरिएंट पेश किया है। इस तरह के भारतीय बाजार सबसे किफायती ऑटोमैटिक कार बन रही है।
नई क्विड में सेफ्टी फीचर्स को बढ़ाते हुए अब सभी वैरिएंट में रियर सीटबेल्ट रिमाइंडर को शामिल किया गया है। स्टैंडर्ड तौर पर 14 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ क्विड अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा सुरक्षा के साथ आती है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल (TC), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), सभी पैसेंजर के लिए सीटबेल्ट रिमायंडर और ABS के साथ EBD मिलता है।
2024 क्विड में डुअल-टोन कलर ऑप्शन भी शामिल किए गए हैं। इसमें ब्लैक रूफ के साथ व्हाइट बॉडी, ब्लैक रूफ के साथ यलो बॉडी, ब्लैक रूफ के साथ रेड बॉडी, ब्लैक रूफ के साथ सिल्वर बॉडी और ब्लैक रूफ के साथ ब्लू बॉडी शामिल है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबाल मारुति ऑल्टो K10 के साथ टाटा टियागो से होता है। हालांकि, अपने सेगमेंट में ये सबसे कम बिकने वाली हैचबैक भी है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


