पूरे ₹30,000 सस्ती हो गई ₹4.52 लाख की यह कार, 22 km का देती है माइलेज; अब खरीदने की मचेगी लूट!
रेलॉल्ट अपने अलग-अलग मॉडलों पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी सस्ती हैचबैक रेनॉल्ट क्विड (Renault Kwid) पर भी डिस्काउंट दे रही है।

रेलॉल्ट अपने अलग-अलग मॉडलों पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी अपनी सस्ती हैचबैक रेनॉल्ट क्विड (Renault Kwid) पर भी डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान रेनॉल्ट क्विड खरीदने पर अधिकतम 30,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि हाल में ही कंपनी ने रेनॉल्ट क्विड को अपडेट करके लॉन्च किया है। आइए जानते हैं रेनॉल्ट क्विड के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी है कार की डिजाइन
नए रेनॉल्ट क्विड में सबसे बड़ा और दिखने वाला बदलाव इसके नए Logo में देखने को मिला है। इस नए लोगो के साथ कार का फ्रंट लुक काफी मॉडर्न और स्टाइलिश लगता है। अच्छी बात यह है कि इसका मिनी-SUV वाला मस्कुलर लुक आज भी वैसा ही दमदार है। पहले ग्राहकों को ढेर सारे वैरिएंट्स में से चुनना पड़ता था जिससे काफी कन्फ्यूजन होता था। वहीं, अब यह कार सिर्फ दो ही ऑप्शन में 'इवोल्यूशन' और 'क्लाइंबर' में मिलेगा।
पावरट्रेन में नहीं हुआ कोई बदलाव
अगर पावरट्रेन की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह ही भरोसेमंद 1.0-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 69bhp की पावर और 91Nm का टॉर्क देता है, जो शहर में चलाने के लिए एकदम परफेक्ट है। इसमें आपको 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल जाता है। बता दें कि यह कार ग्राहकों को अलग-अलग वैरिएंट पर 22 किमी तक का माइलेज देती है।
धांसू हैं कार के फीचर्स
कम बजट की होने के बाद भी फीचर्स के मामले में यह कार किसी से पीछे नहीं है। इसमें आपको 8-इंच का बड़ा टचस्क्रीन मिलता है, जिसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो चल जाता है। इसके अलावा, फुली डिजिटल मीटर, गाइडलाइन वाला बैक कैमरा, चाबी से लॉक-अनलॉग होने वाला रिमोट और पावर विंडो जैसे काम के फीचर्स दिए गए हैं। खराब रास्तों के लिए इसमें 184 mm का बढ़िया ग्राउंड क्लीयरेंस है और सामान रखने के लिए 279 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।
वैरिएंट्स वाइज कार की कीमतें
रेनॉल्ट ने इसकी कीमतों को बहुत ही अट्रैक्टिव रखा है ताकि यह हर किसी के बजट में आसानी से आ सके। अगर कीमतों की बात करें तो रेनॉल्ट क्विड Evolution MT की कीमत 4.52 लाख रुपये है। जबकि इसके Evolution AMT वर्जन के लिए आपको 4.89 लाख खर्च करने होंगे। वहीं, इसके थोड़े स्पोर्टी लुक वाले Climber MT की कीमत 5.14 लाख रुपये तय की गई है। जबकि इसके सबसे महंगे Climber AMT वैरिएंट की कीमत 5.60 लाख रुपये है।



