
₹5.76 लाख की इस SUV पर इस महीने मिल रहा ₹88500 का डिस्काउंट, अब कीमत बस इतनी रह गई
रेनो इंडिया अपने पोर्टफोलियो में शामिल एकमात्र SUV काइगर पर जनवरी में शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस महीने आप इसे खरीदते हैं तब आपको 88,500 रुपए तक का फायदा मिलने वाला है। दरअसल, इस कार पर 38,500 रुपए का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दे रही है।
रेनो इंडिया अपने पोर्टफोलियो में शामिल एकमात्र SUV काइगर पर जनवरी में शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस महीने आप इसे खरीदते हैं तब आपको 88,500 रुपए तक का फायदा मिलने वाला है। दरअसल, इस कार पर 38,500 रुपए का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके अलावा, 10,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस और रेनो एंड ऑफ लाइफ व्हीकल एलिमिनेशन (RELIVE) स्क्रैपेज बोनस के तौर पर 25,000 रुपए का बोनस भी मिल रहा है। बता दें कि इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपए है।
काइगर के फीचर्स और इंजन
नई काइगर SUV को नए नॉर्म्स के हिसाब से तैयार किया गया है। इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ 8-इंच टचस्क्रीन, LED हेडलैम्प्स, एलॉय व्हील्स और हाई सेंटर कंसोल जैसी क्लास-लीडिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। रेनो काइगर पोर्टफोलियो में अब कई सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
रेनो काइगर में वर्ल्ड-क्लास 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.0-लीटर एनर्जी पेट्रोल इंजन मिलता है। इसे एक्स-ट्रॉनिक CVT और 5 स्पीड ईजी-आर AMT ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। कंपनी का कहना है कि ये आपके ड्राइविंग एक्सपीरियंस को आरामदायक बनाती है। कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में ये सबसे सस्ती कारों में से एक है। काइगर को कॉम्पैक्ट SUV कैटेगरी में कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। इससे भारत में इसकी सफलता का भी पता चलता है। इसका 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 20.62 KM/L का माइलेज भी देता है।
ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इस SUV को 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है। इसमें ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर समेत कुल 4 एयरबैग्स मिलते हैं। आगे और पीछे सीट बेल्ट के साथ प्रीटेंशनर और लोड-लिमिटर भी दिया है। दूसरे सेफ्टी ऑप्शन के तौर पर इसमें इम्पैक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, एडजस्टेबल हेडरेस्ट के साथ 60/40 स्प्लिट रियर रो सीट और चाइल्ड सीट के लिए ISOFIX एंकरेज भी दिया है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




