Hindi Newsऑटो न्यूज़renault kiger received a discount of over 100000 in december 2025
नेक्सन, ब्रेजा के टक्कर वाली इस SUV पर आया ₹100000 से ज्यादा का डिस्काउंट, अब बुकिंग की लगेगी लाइन!

नेक्सन, ब्रेजा के टक्कर वाली इस SUV पर आया ₹100000 से ज्यादा का डिस्काउंट, अब बुकिंग की लगेगी लाइन!

संक्षेप:

रेनॉल्ट अपनी पॉपुलर एसयूवी किगर पर दिसंबर, 2025 में बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान प्री-फेसलिफ्ट रेनॉल्ट किगर (Renault Kigar) पर अधिकतम 1.05 लाख जबकि MY2025 किगर पर 85,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

Dec 14, 2025 04:20 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगले कुछ दिनों में नई एसयूवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, रेनॉल्ट अपनी पॉपुलर एसयूवी किगर पर दिसंबर, 2025 में बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान प्री-फेसलिफ्ट रेनॉल्ट किगर (Renault Kigar) पर अधिकतम 1.05 लाख जबकि MY2025 किगर पर 85,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

धांसू हैं फीचर्स

रेनॉल्ट किगर एक दमदार और स्टाइलिश कॉम्पैक्ट SUV है। इसका डुअल-टोन एक्सटीरियर, शार्प LED हेडलैम्प्स, चमकदार DRLs और डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट, वॉयस कमांड और बढ़िया साउंड वाला ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है। सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग्स, ABS-EBD, रियर कैमरा और सेंसर, ISOFIX माउंट्स और हिल-स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Renault Kiger

Renault Kiger

₹ 5.76 - 10.34 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Exter

Hyundai Exter

₹ 5.68 - 9.61 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch Facelift

Tata Punch Facelift

₹ 6 - 11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 5.62 - 10.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen C3

Citroen C3

₹ 5.25 - 10.36 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

इंजन और परफॉर्मेंस

रेनॉल्ट किगर में पावरट्रेन के दो ऑप्शन मिलते हैं। पहला है 1.0-लीटर नॉर्मल पेट्रोल इंजन। दूसरा है 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन जो ज्यादा पावर और थोड़ी स्पोर्टी फीलिंग के लिए बनाया गया है। गियरबॉक्स की बात करें तो इसमें मैनुअल, AMT और CVT, तीनों ऑप्शन हैं। किगर की एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख से लेकर 10.34 लाख रुपये तक जाती है। भारतीय मार्केट में रेनॉल्ट किगर का मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा और हुंडई वेन्यू जैसी कारों से होता है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।