
अरे वाह! ब्रेजा, वेन्यू के टक्कर वाली इस SUV की कीमतों में करीब ₹1 लाख की कटौती, जानिए क्या रही वजह
फेस्टिव सीजन से पहले ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, रेनॉल्ट इंडिया ने अपनी पूरी कार रेंज की कीमतों में बड़ी कटौती की है। कंपनी ने यह फैसला GST 2.0 रिफॉर्म्स के बाद लिया है।
फेस्टिव सीजन से पहले ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल, रेनॉल्ट इंडिया ने अपनी पूरी कार रेंज की कीमतों में बड़ी कटौती की है। कंपनी ने यह फैसला GST 2.0 रिफॉर्म्स के बाद लिया है। नई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से लागू होंगी। यानी नवरात्रि से पहले ही लोग कम दाम पर कार खरीद पाएंगे। बता दें कि सबसे ज्यादा कटौती कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी रेनॉल्ट किगर में हुआ है। आइए जानते हैं पूरी खबर को विस्तार से।

किगर की कीमतों में बड़ी कटौती
इस कटौती की वजह से रेनॉल्ट किगर की कीमतों में वैरिएंट वाइज 53,695 रुपये से लेकर 96,395 रुपये तक की कमी आई है। इस फैसले के बाद रेनॉल्ट किगर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अब 5.76 लाख रुपये रखी गई है। बता दें कि किगर का मुकाबला मार्केट में हुंडई वेन्यू, मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, किआ सोनेट और निसान मैग्नाइट जैसी एसयूवी से होता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Renault Kiger
₹ 6.3 - 11.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Exter
₹ 6.21 - 10.51 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen C3X
₹ 7.91 - 9.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 6.2 - 10.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen C3
₹ 5.25 - 10.36 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Magnite
₹ 6.14 - 11.76 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
धांसू हैं फीचर्स
रेनॉल्ट किगर एक दमदार और स्टाइलिश कॉम्पैक्ट SUV है। इसका डुअल-टोन एक्सटीरियर, शार्प LED हेडलैम्प्स, चमकदार DRLs और डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसे और भी प्रीमियम बनाते हैं। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट, वॉयस कमांड और बढ़िया साउंड वाला ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है। सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग्स, ABS-EBD, रियर कैमरा और सेंसर, ISOFIX माउंट्स और हिल-स्टार्ट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
रेनॉल्ट किगर में पावरट्रेन के दो ऑप्शन मिलते हैं। पहला है 1.0-लीटर नॉर्मल पेट्रोल इंजन। दूसरा है 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन जो ज्यादा पावर और थोड़ी स्पोर्टी फीलिंग के लिए बनाया गया है। गियरबॉक्स की बात करें तो इसमें मैनुअल, AMT और CVT, तीनों ऑप्शन हैं।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




