एक झटके में ₹1.25 लाख सस्ती हो गई यह SUV, कीमत ₹5.81 लाख; नेक्सन, ब्रेजा से है टक्कर
रेनॉल्ट अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी किगर पर जुलाई, 2026 में बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान रेनॉल्ट किगर (Renault Kiger) पर अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

अगले कुछ दिनों में नई एसयूवी खरीदने की प्लानिगं कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, रेनॉल्ट अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी किगर पर जुलाई, 2026 में बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान रेनॉल्ट किगर (Renault Kiger) पर अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं रेनॉल्ट किगर के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी है डिजाइन
रेनॉल्ट किगर का डिजाइन बेहद स्पोर्टी, मस्कुलर और बोल्ड है। कार के सामने की तरफ सिग्नेचर ग्रिल और आकर्षक एलईडी डीआरएल (DRLs) दिए गए हैं। यह गाड़ी सड़क पर चलते हुए सबका ध्यान खींचती है। इसमें 205mm का शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसकी वजह से यह खराब रास्तों और गड्ढों पर भी आसानी से दौड़ती है। कम बजट में बड़ी एसयूवी का मजा चाहने वालों के लिए यह एक परफेक्ट कार है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Renault Kiger
₹ 5.81 - 10.35 लाख
Tata Punch
₹ 5.59 - 10.55 लाख
Hyundai Exter
₹ 5.8 - 9.57 लाख
Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख
Citroen C3X
₹ 7.91 - 9.9 लाख
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
मॉडर्न फीचर्स से लैस है केबिन
इस कार का इंटीरियर काफी मॉडर्न और आरामदायक है। इसके केबिन में 8-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कार में 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी मिलता है। इसमें वायरलेस फोन चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पीएम 2.5 एयर फिल्टर और कमाल की एम्बिएंट लाइटिंग जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं। इसका बूट स्पेस भी अपने सेगमेंट में काफी बड़ा है।
शानदार है एसयूवी का माइलेज
परफॉर्मेंस के लिए किगर में दो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। पहला 1.0-लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड इंजन है, जो 72bhp की पावर देता है। दूसरा 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 100bhp की दमदार पावर जनरेट करता है। इसमें मैनुअल, एएमटी (AMT) और सीवीटी (CVT) गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं। इस गाड़ी में ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट जैसे तीन ड्राइविंग मोड्स भी दिए गए हैं। यह एसयूवी करीब 19 से 20.38 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे देती है।
सेफ्टी भी है दमदार
सेफ्टी के लिहाज से इसमें 4-एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इसमें हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर पार्किंग कैमरा भी दिया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 10.35 लाख रुपये तक जाती है। मार्केट में किगर का मुकाबला टाटा नेक्सन, पंच, मारुति फ्रोंक्स और ब्रेजा जैसी एसयूवी से होता है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


