टर्बो इंजन के साथ देश की सबसे सस्ती SUV लॉन्च, कंपनी ने इतनी रखी कीमत; सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर्स दिए
कंपनी ने इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो-पेट्रोल इंजन वाले 4 नए वैरिएंट शामिल किए हैं। कंपनी ने नैचुरली एस्पिरेटेड मैनुअल, AMT और टर्बो-मैनुअल वैरिएंट में नया इवोल्यूशन प्लस ट्रिम जोड़े हैं। कंपनी का कहना है कि काइगर टर्बो अब इस सेगमेंट की सबसे सस्ती टर्बोचार्ज्ड SUV बन गई है।

रेनो इंडिया ने अपनी कॉम्पैक्ट SUV काइगर में नए वैरिएंट जोड़े हैं। कंपनी ने इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो-पेट्रोल इंजन वाले 4 नए वैरिएंट शामिल किए हैं। कंपनी ने नैचुरली एस्पिरेटेड मैनुअल, AMT और टर्बो-मैनुअल वैरिएंट में नया इवोल्यूशन प्लस ट्रिम जोड़े हैं। कंपनी का कहना है कि काइगर टर्बो अब इस सेगमेंट की सबसे सस्ती टर्बोचार्ज्ड SUV बन गई है। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.89 लाख रुपए है। कंपनी नए वैरिएंट के साथ कॉम्पिटिटिव एंट्री B-SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।
इवोल्यूशन प्लस वैरिएंट के फीचर्स
नए इवोल्यूशन प्लस वैरिएंट में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें पुश स्टार्ट/स्टॉप के साथ स्मार्ट एक्सेस कार्ड, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस स्मार्टफोन रेप्लिकेशन, ड्राइवर सीट की हाइट एडजस्ट करने की सुविधा और एम्बॉस्ड फैब्रिक अपहोल्स्ट्री शामिल है। रेनो ने अपने टर्बो-पावर्ड पोर्टफोलियो को भी 3 से बढ़ाकर 5 वैरिएंट का कर दिया है। टेक्नो टर्बो ट्रिम अब 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है, जिससे खरीदारों को टर्बोचार्ज्ड रेंज में एक सस्ता ऑप्शन मिलता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Renault Kiger
₹ 5.76 - 10.34 लाख
Tata Punch
₹ 5.59 - 10.55 लाख
Hyundai Exter
₹ 5.8 - 9.57 लाख
Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख
Citroen C3X
₹ 7.91 - 9.9 लाख
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
नैचुरली एस्पिरेटेड रेंज के वैरिएंट बढ़े
नैचुरली एस्पिरेटेड काइगर रेंज को भी 6 से बढ़ाकर 8 वैरिएंट कर दिया गया है। रेनो ने कहा कि नई रेंज में अलग-अलग कीमतों पर ज्यादा ऑप्शन मौजूद हैं, जिससे ग्राहक फीचर्स, ट्रांसमिशन और इंजन के अलग-अलग कॉम्बिनेशन चुन सकते हैं। काइगर में अभी भी 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाता है। टर्बो इंजन 100 PS की पावर देता है और यह 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या X-Tronic CVT ऑटोमैटिक के साथ उपलब्ध है।
ऑथेंटिक मैनुअल वैरिएंट की कीमत
नई कीमतों के हिसाब से काइगर की नैचुरली एस्पिरेटेड रेंज ऑथेंटिक मैनुअल वैरिएंट के लिए 5.81 लाख रुपए से शुरू होती है, जबकि टर्बो रेंज इवोल्यूशन+ मैनुअल ट्रिम के लिए 7.89 लाख रुपए से शुरू होती है। टॉप-स्पेक टर्बो CVT इमोशन वैरिएंट की कीमत 10.35 लाख रुपए है। कंपनी का ये अपडेट ऐसे समय में आया है जब कार बनाने वाली कंपनियां सब-4-मीटर SUV सेगमेंट में कॉम्पिटिशन बढ़ा रही हैं। अब देखना होगा कि इसकी इस अपडेट के बाद इस SUV की बिक्री में कितना इजाफा होता है।
सेगमेंट में कॉम्पटीशन बढ़ गया
रेनो इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट, फ्रांसिस्को हिडाल्गो ने कहा, "हमारा हमेशा से यही फोकस रहा है कि इनोवेशन और मोबिलिटी को ग्राहकों के लिए ज्यादा सुलभ बनाया जाए। नई काइगर रेंज के साथ, हम टर्बो परफॉर्मेंस, प्रीमियम फीचर्स और ज्यादा ऑप्शन आसानी से उपलब्ध करा रहे हैं। ग्राहकों की उम्मीदें अब सिर्फ कीमत तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे ओनरशिप के बेहतर एक्सपीरियंस की तरफ बढ़ रहे हैं, जिसमें परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और सुविधा वाले फीचर्स शामिल हैं।"
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


