नेक्सन को टक्कर देने वाली ये SUV मिल रही ₹88500 सस्ती, कीमत ₹5.76 लाख; ऑफर 31 मई तक वैलिड
इस महीने आप इसे खरीदते हैं तब आपको 88,500 रुपए तक का फायदा मिलने वाला है। दरअसल, इस कार पर 20,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज बेनिफिट और 15,000 रुपए तक के लॉयल्टी बोनस मिल रहे हैं।

रेनो इंडिया अपने पोर्टफोलियो की एंट्री लेवल काइगर SUV पर मई में शानदार डिस्काउंट दे रही है। इस महीने आप इसे खरीदते हैं तब आपको 88,500 रुपए तक का फायदा मिलने वाला है। दरअसल, इस कार पर 20,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज बेनिफिट और 15,000 रुपए तक के लॉयल्टी बोनस मिल रहे हैं। देश भर में (तमिलनाडु को छोड़कर) 10,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट और 4,000 रुपए तक का ग्रामीण ऑफर भी उपलब्ध है।






तमिलनाडु में रेनो 15,000 रुपए तक का ज्यादा कॉर्पोरेट बेनिफिट दे रही है। काइगर के MY2025 स्टॉक पर 88,500 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। रेनो काइगर की एक्स-शोरूम कीमतें 5.81 लाख रुपए से 10.34 लाख रुपए के बीच है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा, किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू, स्कोडा काइलक और टाटा नेक्सन जैसी कॉम्पैक्ट SUVs से होता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Renault Kiger
₹ 5.76 - 10.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch
₹ 5.59 - 10.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Magnite
₹ 5.62 - 10.76 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Exter
₹ 5.8 - 9.57 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen C3X
₹ 7.91 - 9.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
काइगर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और इंजन
नई काइगर SUV को नए नॉर्म्स के हिसाब से तैयार किया गया है। इसमें वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ 8-इंच टचस्क्रीन, LED हेडलैम्प्स, एलॉय व्हील्स और हाई सेंटर कंसोल जैसी क्लास-लीडिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। रेनो काइगर पोर्टफोलियो में अब कई सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
रेनो काइगर में वर्ल्ड-क्लास 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.0-लीटर एनर्जी पेट्रोल इंजन मिलता है। इसे एक्स-ट्रॉनिक CVT और 5 स्पीड ईजी-आर AMT ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। कंपनी का कहना है कि ये आपके ड्राइविंग एक्सपीरियंस को आरामदायक बनाती है। कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में ये सबसे सस्ती कारों में से एक है। काइगर को कॉम्पैक्ट SUV कैटेगरी में कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। इससे भारत में इसकी सफलता का भी पता चलता है। इसका 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 20.62 KM/L का माइलेज भी देता है।
ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इस SUV को 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है। इसमें ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर समेत कुल 4 एयरबैग्स मिलते हैं। आगे और पीछे सीट बेल्ट के साथ प्रीटेंशनर और लोड-लिमिटर भी दिया है। दूसरे सेफ्टी ऑप्शन के तौर पर इसमें इम्पैक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, एडजस्टेबल हेडरेस्ट के साथ 60/40 स्प्लिट रियर रो सीट और चाइल्ड सीट के लिए ISOFIX एंकरेज भी दिया है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


