बजट रखिए तैयार! मार्केट में तहलका मचाने आ रही रेनॉल्ट की ये 3 धांसू कार; इनमें नई डस्टर भी शामिल

Mar 15, 2026 04:37 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

फ्रांसीसी कार कंपनी रेनॉल्ट (Renault) अब भारतीय बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि वह 2030 तक भारत में 4 नए मॉडल लॉन्च करेगी। इनमें से 3 दमदार SUV होंगी और अगले साल तक सड़कों पर दिखने लगेंगी।

बजट रखिए तैयार! मार्केट में तहलका मचाने आ रही रेनॉल्ट की ये 3 धांसू कार; इनमें नई डस्टर भी शामिल

फ्रांसीसी कार कंपनी रेनॉल्ट (Renault) अब भारतीय बाजार में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि वह 2030 तक भारत में 4 नए मॉडल लॉन्च करेगी। इनमें से 3 दमदार SUV होंगी और अगले साल तक सड़कों पर दिखने लगेंगी। इसमें सबसे बड़ा नाम है 'डस्टर' जो अपनी तीसरी जनरेशन में एक नए अवतार के साथ वापसी कर रही है। रेनॉल्ट ने इन कारों को भारतीय ग्राहकों की पसंद और यहाँ की सड़कों के हिसाब से खास तौर पर री-इंजीनियर किया है। आइए जानते हैं कंपनी की अपकमिंग तीनों मॉडलों के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

ऑल-न्यू रेनॉल्ट डस्टर

भारत में कभी कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की शुरुआत करने वाली डस्टर अब अपने सबसे मॉडर्न अवतार में आ रही है। कंपनी इसे 17 मार्च को लॉन्च करने वाली है। इस बार डस्टर सिर्फ मजबूती के लिए नहीं, बल्कि लग्जरी के लिए भी जानी जाएगी। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट (ऑटोमैटिक पिछला दरवाजा), वेंटिलेटेड सीटें और 10.25-इंच का डिजिटल क्लस्टर जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। शुरुआत में यह 1.0 और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। हालांकि, साल के अंत तक इसमें 1.8-लीटर का हाइब्रिड सिस्टम भी जोड़ा जाएगा।

रेनॉल्ट 3-रो 7-सीटर SUV

अगर आप बड़े परिवार के लिए स्टाइलिश गाड़ी ढूंढ रहे हैं तो डस्टर पर आधारित यह 7-सीटर SUV आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन होगी। इस साल के अंत तक आने वाली यह कार डिजाइन के मामले में डस्टर से अलग और ज्यादा 'एलिगेंट' दिखेगी। कंपनी इसका नाम भी अलग रखेगी। इसमें दूसरी लाइन की सीटों पर ज्यादा जगह (Space) मिलेगी और इंटीरियर में सॉफ्ट-टच मटेरियल और हाई-क्वालिटी प्लास्टिक का इस्तेमाल होगा। इसमें भी आपको 1.3 लीटर टर्बो और 1.8 लीटर हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन मिलेगा।

रेनॉल्ट ब्रिजर

रेनॉल्ट अपकमिंग 'ब्रिजर' के जरिए टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू और महिंद्रा की आने वाली Vision S को सीधी टक्कर देगी। इसे 2027 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इसका डिजाइन काफी 'बॉक्सी' और मस्कुलर होगा। इसमें 200 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 400 लीटर का बूट स्पेस मिलने की उम्मीद है। साल 2028 से इसके इलेक्ट्रिक (EV) और हाइब्रिड मॉडल भी आने शुरू हो जाएंगे।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।