Hindi Newsऑटो न्यूज़Renault India sales rise 21pc in October 2025, check all details
₹5.76 लाख की देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार की मची लूट, कंपनी सेल में 21% की भारी उछाल; चुपचाप 4,672 लोगों ने खरीद ली

₹5.76 लाख की देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार की मची लूट, कंपनी सेल में 21% की भारी उछाल; चुपचाप 4,672 लोगों ने खरीद ली

संक्षेप:

अक्टूबर 2025 में रेनो की बिक्री में 21% की शानदार बढ़त दर्ज की गई है। कंपनी की 5.76 लाख की देश की सबसे सस्ती 7-सीटर कार ट्राइबर और काइगर फेस्टिव सीजन में लोगों की पसंदीदा कारें बनकर उभरी हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Nov 04, 2025 05:51 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

फेस्टिव सीजन फ्रेंच ऑटोमेकर रेनो इंडिया के लिए खुशखबरी लेकर आया है। अक्टूबर 2025 में कंपनी ने पिछले साल की तुलना में 21% की शानदार ग्रोथ दर्ज की है, जो रेनो के लिए हाल के महीनों में एक मजबूत वापसी का संकेत है। कंपनी ने अक्टूबर में 4,672 यूनिट्स की बिक्री की है। रेनो इंडिया ने अक्टूबर 2025 में 4,672 कारों की डीलर डिस्पैच की, जबकि अक्टूबर 2024 में यह आंकड़ा 3,861 यूनिट्स था, यानी कंपनी ने एक साल में लगभग 800 यूनिट्स की बढ़त हासिल की है, जो खास तौर पर नए ट्राइबर (Triber) और काइगर (Kiger) मॉडलों की जबरदस्त डिमांड की वजह से संभव हुआ। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:ई-कार बेचने में ये कंपनी निकल गई बहुत आगे; MG, महिंद्रा, हुंडई आसपास भी नहीं रही

ट्राइबर और काइगर बनीं बिक्री की स्टार

रेनो की कॉम्पैक्ट एमपीवी ट्राइबर (Triber) और कॉम्पैक्ट SUV काइगर (Kiger) दोनों ही मॉडलों ने इस त्योहारी सीजन में ग्राहकों का दिल जीत लिया है। दोनों गाड़ियां अब शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी लोकप्रिय हो रही हैं, जिससे रेनो की सेल्स नेटवर्क को नया बूस्ट मिला है।

त्योहारी सीजन में जबरदस्त ग्राहक प्रतिक्रिया

रेनो इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स और मार्केटिंग) फ्रांसिस्को हिडाल्गो ने कहा कि अक्टूबर महीने में हमें ग्राहकों से बेहद जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, खासकर नई ट्राइबर (Triber) और काइगर (Kiger) के लिए काफी रिस्पॉन्स मिला। देशभर में उपभोक्ता भरोसे में सुधार और त्योहारी डिमांड ने हमारी बिक्री को नई ऊंचाई दी है। हमें उम्मीद है कि आने वाले महीनों में यह सकारात्मक रफ्तार जारी रहेगी।

ग्रामीण और शहरी दोनों बाजारों में रफ्तार

रेनो के मुताबिक, इस बार बिक्री में उछाल सिर्फ मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रहा। कंपनी के डीलर्स को टीयर-2 और टीयर-3 शहरों से भी मजबूत बुकिंग्स मिली हैं। इससे साफ है कि रेनो की किफायती और वैल्यू-फॉर-मनी गाड़ियां अब हर सेगमेंट में लोकप्रिय हो रही हैं।

रेनो की रणनीति

रेनो इंडिया लगातार अपने डीलर नेटवर्क और सर्विस सेंटर्स का विस्तार कर रही है। कंपनी का फोकस है कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को किफायती, स्टाइलिश और फीचर-रिच गाड़ियां उपलब्ध कराई जा सकें।

ये भी पढ़ें:हुंडई ने ₹7.89 लाख में लॉन्च की नई वेन्यू, कंपनी ने क्रेटा वाले सारे फीचर भर दिए

रेनो की ग्रोथ स्टोरी फिर रफ्तार पर

त्योहारी सीजन के दौरान बिक्री में 21% की बढ़ोतरी ने दिखा दिया है कि रेनो इंडिया अब फिर से बाजार में पकड़ मजबूत कर रही है। नई ट्राइबर (Triber) और काइगर (Kiger) के दम पर कंपनी आने वाले महीनों में और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।