E85 और E100 फ्यूल के लिए ये कंपनी ला रही नया इंजन, इस SUV से होगी शुरुआत; हाइब्रिड भी आएगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रेनो डस्टर भारत में हॉर्स पारवट्रेन द्वारा बनाए गए हाइब्रिड पावरट्रेन का इस्तेमाल करने वाली पहली गाड़ी हो सकती है। डस्टर अभी 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। भारत के लिए ई-टेक 160 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन की घोषणा की गई है।

Renault Geely Horse Powertrain India Entry Could Power Hybrid Duster
Renault Kwid EV
केवल
6,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

दुनियाभर के ऑटोमोबाइल बाजार ग्रीन मोबिलिटी ऑप्शन की तरफ तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं। इसके लिए हाइब्रिड इंजन सबसे बड़ा और पॉपुलर ऑप्शन बनकर सामने आया था। हाइब्रिड कारों की इसी बढ़ती डिमांड को देखते हुए, OEMs ग्राहकों की बदलती पसंद के हिसाब से अपनी स्ट्रैटजी बदल रहे हैं। भारत में भी ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जहां हाइब्रिड कार पॉपुलर हो रही हैं। इस सेक्टर में रेनो-जीली-ऑन्ड (Renault-Geely-owned) वाली हॉर्स पावरट्रेन (Horse Powertrain) भारत में $370 मिलियन (लगभग 3,500 करोड़ रुपए) के निवेश की योजना बना रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Volvo XC90
₹ 97.8 लाख
EMI केवल1,27,900/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Bolero Neo
₹ 8.85 - 10.49 लाख
EMI केवल11,600/ माह
पात्रता जांचें
Volvo XC60
₹ 68.9 लाख
EMI केवल90,100/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.95 लाख
EMI केवल17,700/ माह
पात्रता जांचें
Volvo EX30
₹ 41 लाख
EMI केवल53,700/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,300/ माह
पात्रता जांचें

रेनो डस्टर भारत में हॉर्स पारवट्रेन द्वारा बनाए गए हाइब्रिड पावरट्रेन का इस्तेमाल करने वाली पहली गाड़ी हो सकती है। डस्टर अभी 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। भारत के लिए ई-टेक 160 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन की घोषणा की गई है। इसे 2026 की दिवाली के आसपास पेश करने की प्लानिंग है। रेनो और जीली की एक्सपर्टाइज के साथ, हॉर्स पावरट्रेन हाइब्रिड पावरट्रेन में माहिर है, जिसमें प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) और रेंज-एक्सटेंडेड इलेक्ट्रिक व्हीकल (EREV) शामिल हैं। हॉर्स पावरट्रेन मौजूदा बैटरी-इलेक्ट्रिक व्हीकल में बड़े बदलाव किए बिना हाइब्रिड सिस्टम लगाने में भी माहिर है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Renault Kwid EV

Renault Kwid EV

₹ 5 लाख से शुरू

EMI केवल6,600/ माह
पात्रता जांचें
Renault City K-ZE

Renault City K-ZE

₹ 6 - 10 लाख

EMI केवल7,900/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Vision T

Mahindra Vision T

₹ 12.5 - 20 लाख

EMI केवल16,400/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra BE 09

Mahindra BE 09

₹ 22 - 27 लाख

EMI केवल28,800/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra S204

Mahindra S204

₹ 12 लाख से शुरू

EMI केवल15,700/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Ekuv100

Mahindra Ekuv100

₹ 8.25 - 10 लाख

EMI केवल10,800/ माह
पात्रता जांचें

पिछले साल, हॉर्स पावरट्रेन ने अपना 'फ्यूचर हाइब्रिड सिस्टम' पेश किया था, जो एक कॉम्पैक्ट पैकेज में ICE इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर, इलेक्ट्रॉनिक पावर सिस्टम और अन्य कम्पोनेंट को एक साथ लाता है। डुअल मोटर और सिंगल मोटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध, दोनों हाइब्रिड वर्जन में 1.5-लीटर 4-सिलेंडर इंजन लगाया जा सकता है। इसी आर्किटेक्चर का इस्तेमाल डस्टर के आने वाले स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ किया जा सकता है, जिसमें 1.8-लीटर 4-सिलेंडर इंजन होगा।

ब्रिजर में मिलेगा हॉर्स पावरट्रेन हाइब्रिड सिस्टम
हॉर्स पावरट्रेन अपने हाइब्रिड सिस्टम के थ्री-सिलेंडर वर्जन पर भी काम कर रही है। इसका इस्तेमाल आने वाली रेनो ब्रिजर के साथ किया जा सकता है। इस हाइब्रिड सिस्टम के कई वर्जन संभव हैं, जिससे अलग-अलग आकार की गाड़ियों के साथ इसे आसानी से जोड़ा जा सकता है। साथ ही, यह फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों कॉन्फिगरेशन को सपोर्ट करता है। एक और फायदा यह है कि हॉर्स पावरट्रेन का हाइब्रिड सेटअप कई तरह के फ्यूल ऑप्शन को सपोर्ट करता है, जैसे कि प्योर पेट्रोल, E85, E100 और यहां तक ​​कि सिंथेटिक फ्यूल शामिल हैं। इससे भारत के नजरिए से यह और भी अहम हो जाता है, क्योंकि फ्यूचर में यहां E85 और E100 का इस्तेमाल बढ़ेगा।

हॉर्स पावरट्रेन के हाइब्रिड पावरट्रेन सप्लाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉर्स पावरट्रेन ने भारत में अपने कामकाज को बढ़ाने के लिए $370 मिलियन के निवेश की योजना बनाई है। यह निवेश अलग-अलग स्टेज में किया जाएगा। अपकमिंग रेनो और निसान कारों के लिए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन सप्लाई करने के अलावा, हॉर्स पावरट्रेन दूसरी OEM कंपनियों की हाइब्रिड जरूरतों को पूरा करने में भी मदद कर सकती है। आगे चलकर, हॉर्स पावरट्रेन भारत को अपने हाइब्रिड सिस्टम के एक्सपोर्ट का हब बना सकती है। अपने बयान में हॉर्स पावरट्रेन ने कहा है कि उन्होंने भारतीय अधिकारियों के पास निवेश के लिए आवेदन जमा कर दिया है। कई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि निवेश के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है, क्योंकि हाल ही में पड़ोसी देशों के लिए विदेशी निवेश के नियमों में ढील दी गई थी।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।