हुंडई क्रेटा की बढ़ेगी टेंशन! कल नए अवतार में वापसी करने जा रही रेनॉल्ट डस्टर; जानिए कितनी बदल जाएगी SUV
भारत की सबसे पसंदीदा मिड-साइज SUV में से एक रही रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster) कल भारतीय मार्केट में अपनी जोरदार वापसी करने जा रही है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है।

भारत की सबसे पसंदीदा मिड-साइज SUV में से एक रही रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster) कल भारतीय मार्केट में अपनी जोरदार वापसी करने जा रही है। एक लंबे इंतजार के बाद आ रही यह नई डस्टर सीधे तौर पर हुंडई क्रेटा और मारुति ग्रैंड विटारा जैसे दिग्गजों से मुकाबला करेगी। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। ग्राहक 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे बुक कर सकते हैं। कल इसकी कीमतों का खुलासा भी हो जाएगा। आइए जानते हैं अपकमिंग एसयूवी के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Hector
₹ 11.99 - 18.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Astor
₹ 9.65 - 15.16 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Elevate
₹ 11.6 - 16.67 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Skoda Kushaq Facelift
₹ 11 - 19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Thar
₹ 9.99 - 16.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
कुछ ऐसी होगी डिजाइन
डिजाइन के मामले में नई डस्टर पहले से कहीं ज्यादा मस्कुलर और मॉडर्न नजर आती है। इसमें ग्लोबल थर्ड-जेनरेशन मॉडल की झलक तो है ही, साथ ही भारतीय ग्राहकों की पसंद के हिसाब से कुछ खास बदलाव भी किए गए हैं। इसके फ्रंट में 'आइब्रो' स्टाइल की एलईडी डीआरएल दी गई हैं, जो टर्न इंडिकेटर का भी काम करती हैं। ग्रिल पर बड़े अक्षरों में लिखी 'DUSTER' की ब्रांडिंग और पिक्सेल-स्टाइल फॉग लैंप्स इसे एक प्रीमियम और रफ-एंड-टफ लुक देते हैं। इसके अलावा, सिल्वर एक्सेंट वाले बंपर्स पुरानी डस्टर की यादों को ताजा कर देते हैं।
धांसू होंगे एसयूवी के फीचर्स
कैबिन के अंदर कदम रखते ही आपको एक बिल्कुल नया और हाई-टेक माहौल मिलता है। रेनॉल्ट ने इसे पहले के मुकाबले काफी लग्जरी बनाया है। इसमें 10.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। साथ ही 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो गूगल ओएस (OS) पर चलता है। फीचर्स की लंबी लिस्ट में पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस चार्जर और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6-एयरबैग्स और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।
कुछ ऐसा होगा पावरट्रेन
सबसे ज्यादा चर्चा इसके पावरट्रेन की है। नई डस्टर में डीजल इंजन की कमी को हाइब्रिड और टर्बो इंजनों से पूरा किया गया है। इसमें एक 1.8-लीटर का 'E-Tech' हाइब्रिड इंजन मिलेगा जो 160 bhp की पावर जनरेट करता है। इसके अलावा, परफॉर्मेंस के शौकीनों के लिए 1.3-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन और बजट सेगमेंट के लिए 1.0-लीटर का टर्बो इंजन विकल्प भी मौजूद है। माना जा रहा है कि टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स की डिलीवरी कल से ही शुरू हो सकती है, जबकि हाइब्रिड मॉडल्स दिवाली के आसपास सड़कों पर दिखेंगे।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


