क्रेटा, ग्रैंड विटारा, सिएरा जैसे मॉडल के सामने इस SUV का 'सरेंडर', जुलाई में सिर्फ 512 ग्राहक ही मिले

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस मिडसाइज SUV की जुलाई में 512 यूनिट बिकीं। यह मार्च 2026 में लॉन्च होने के बाद से नई डस्टर की सबसे कम मासिक होलसेल बिक्री है। हालांकि, इस मॉडल और ट्राइबर MPV की लगातार मांग ने भारत में फ्रेंच कार और SUV बनाने वाली कंपनी के पैसेंजर व्हीकल डिवीजन की कुल डिमांड को फिर से बढ़ाने में मदद की है।

Renault Duster Sells 512 units in July, Lowest since March Launch
न्यू डस्टर की बिक्री में आई बड़ी गिरावट
Honda City
केवल
₹15,700/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

रेनो की नई डस्टर की सेल्स में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। लॉन्च होने के बाद ये SUV लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही थी, लेकिन पिछले महीने यानी जुलाई में इसने अपनी सबसे कमजोर बिक्री दर्ज की। दरअसल, इस मिडसाइज SUV की जुलाई में 512 यूनिट बिकीं। यह मार्च 2026 में लॉन्च होने के बाद से नई डस्टर की सबसे कम मासिक होलसेल बिक्री है। हालांकि, इस मॉडल और ट्राइबर MPV की लगातार मांग ने भारत में फ्रेंच कार और SUV बनाने वाली कंपनी के पैसेंजर व्हीकल डिवीजन की कुल डिमांड को फिर से बढ़ाने में मदद की है। बता दें कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपए है। इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टाटा सिएरा, टोयोटा हाइराइडर जैसे मॉडल से होता है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Renault Duster
₹ 10.49 - 18.71 लाख
EMI केवल₹13,800/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Taigun
₹ 11 - 19.3 लाख
EMI केवल₹14,400/ माह
अपनी EMI जानें
Skoda Kushaq
₹ 10.69 - 18.99 लाख
EMI केवल₹14,000/ माह
अपनी EMI जानें
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Lexus ES 350h
₹ 66.1 - 71.8 लाख
EMI केवल₹86,500/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें
न्यू रेनो डस्टर की भारत में सेल लॉन्च के बाद
महीनायूनिटMoM % चेंजPV होलसेलडस्टर शेयर
मार्च 20261,402-5,04626%
अप्रैल 20262,35968%5,41344%
मई 20261,267-464,11331%
जून 20261,011-20%4,06325%
जुलाई 2026512-49%3,29316%
टोटल6,551-21,92830%
डाटा: SIAM

अप्रैल में डस्टर की बिक्री महीने-दर-महीने 68% बढ़कर 2,359 यूनिट्स हो गई और कंपनी की 5,413 यूनिट्स की पैसेंजर व्हीकल (PV) बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 44% रही। इसका मतलब था कि डस्टर ने बिक्री के दूसरे महीने में ही ट्राइबर MPV से ज्यादा बिक्री की और रेनो इंडिया का नंबर 1 मॉडल बन गया।

हालांकि, मई के बाद से नई डस्टर की फैक्ट्री से होलसेल महीने-दर-महीने गिरी है। मई में 46% MoM गिरकर 1,267 यूनिट्स, जून में 20% MoM गिरकर (1,011 यूनिट्स) और जुलाई में 49% MoM गिरकर (512 यूनिट्स) हो गई। पिछले 3 महीनों में बिक्री घटने के कारण, रेनो इंडिया की PV सप्लाई में डस्टर की हिस्सेदारी अप्रैल में सबसे ज्यादा 44% से गिरकर जुलाई में 16% हो गई है।

मौजूदा इंजन और परफॉर्मेंस
नई डस्टर (Duster) में आपको 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसके बेस वैरिएंट में 1.0L Turbo पेट्रोल (TCe 100) इंजन देखने को मिलता है। वहीं, दूसरा 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन(TCe 160) दिया गया है, जो 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट में 1.8L का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (E-Tech 160) पेट्रोल इंजन + इलेक्ट्रिक मोटर (1.4 kWh का बैटरी पैक) मिलता है। हाइब्रिड वर्जन शहर में 80% तक EV मोड में चल सकती है, यानी शानदार माइलेज और कम खर्च देखने को मिलेगा। इसके ट्रांसमिशन ऑप्शन की बात करें तो इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

सेफ्टी के लिए 35 एडवांस फीचर्स
नई डस्टर (Duster) में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) से लेकर हिल डिसेंट कंट्रोल सिस्टम तक दिया गया है। इसमें मल्टीपल ड्राइव मोड्स (Eco, Comfort, Perso) भी मिलते हैं। इसके अलावा मजबूत बॉडी और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस देखने को मिलता है। इसमें कुल 35 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसे BNCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
अंदर बैठते ही आपको मिलेगा एक फ्यूचरिस्टिक एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। जी हां, क्योंकि इसमें 10.1-इंच की टचस्क्रीन (Google बिल्ट-इन), 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 60+ कनेक्टेड फीचर्स, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड एंड पावर सीट्स और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल (PM2.5 फिल्टर) जैसे एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें वायरलेस चार्जिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम भी मिलता है। यह SUV अब सिर्फ रफ-एंड-टफ ही नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी में भी आगे हो गई है। खास बात यह है कि सभी जरूरी कंट्रोल्स को फिजिकल बटन में रखा गया है, जिससे यूज करना आसान है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़न्यू डस्टर की बिक्री में आई बड़ी गिरावट, लॉन्च के बाद से सबसे कम ग्राहक मिले