रेनॉल्ट ला रही है डस्टर का पिकअप वर्जन, टीजर देखकर फैंस हुए दीवाने; जानिए कब होगी एंट्री

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

पूरी दुनिया में रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster) एक बेहद पॉपुलर नाम रहा है। जब यह एसयूवी पहली बार लॉन्च हुई थी, तभी से कंपनी इसके एक ज्यादा प्रैक्टिकल पिकअप ट्रक वर्जन पर काम कर रही थी।

रेनॉल्ट ला रही है डस्टर का पिकअप वर्जन, टीजर देखकर फैंस हुए दीवाने; जानिए कब होगी एंट्री
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

पूरी दुनिया में रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster) एक बेहद पॉपुलर नाम रहा है। जब यह एसयूवी पहली बार लॉन्च हुई थी, तभी से कंपनी इसके एक ज्यादा प्रैक्टिकल पिकअप ट्रक वर्जन पर काम कर रही थी। दक्षिण अमेरिकी देशों में इसे पहले 'डस्टर ओरोच' के नाम से बेचा भी गया था। अब जब मार्केट में न्यू-जेन डस्टर धूम मचाने के लिए तैयार है। कंपनी इसका एक बिल्कुल नया और बेहद दमदार पिकअप वर्जन भी लेकर आ रही है। रेनॉल्ट ने इस नए पिकअप ट्रक का ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। इसे 'रेनॉल्ट नियाग्रा' (Renault Niagara) नाम दिया गया है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

इस तारीख को उठेगा पर्दा

रेनॉल्ट आगामी 10 सितंबर को अपने इस नए नियाग्रा पिकअप ट्रक को दुनिया के सामने पेश करने वाली है। इस गाड़ी को शुरुआत में दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के लिए अर्जेंटीना में बनाया जाएगा। आम पिकअप ट्रक्स की तरह यह भारी-भरकम लैडर-फ्रेम चेसिस पर नहीं, बल्कि एक आरामदायक एसयूवी की तरह मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर बनी है। इसके पिछले हिस्से में ड्रॉप-डाउन टेलगेट दिया गया है जिस पर बड़े अक्षरों में 'NIAGARA' लिखा नजर आएगा।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Renault Duster

Renault Duster

₹ 10.49 - 18.71 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 19.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Taigun

Volkswagen Taigun

₹ 10.99 - 19.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kushaq

Skoda Kushaq

₹ 10.69 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Tera

Volkswagen Tera

₹ 9 - 15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv

Tata Curvv

₹ 9.66 - 18.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
renault duster pickup truck

साइज में होगा बड़ा

साइज के मामले में यह नया पिकअप ट्रक रेनॉल्ट की दूसरी बड़ी गाड़ियों से भी आगे निकल सकता है। डस्टर के 7-सीटर मॉडल की लंबाई करीब 4,556 मिमी और व्हीलबेस 2,702 मिमी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 'नियाग्रा' पिकअप ट्रक इससे भी थोड़ा ज्यादा लंबा होगा। इसका व्हीलबेस भी बड़ा रखा गया है ताकि पीछे सामान रखने के लिए एक बहुत बड़ा और खुला हुआ 'लोड बेड' मिल सके।

केबिन के अंदर मिलेगी लग्जरी

भले ही यह बाहर से एक रफ-एंड-टफ पिकअप ट्रक दिखता हो, लेकिन अंदर से इसका केबिन किसी महंगी लग्जरी एसयूवी जैसा आलीशान होगा। इसमें ग्राहकों को 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स, ड्राइविंग की सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS, हैंड्स-फ्री पार्किंग और चारों तरफ नजर रखने के लिए 360-डिग्री कैमरा जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलेंगे।

क्या भारत में होगी एंट्री?

दूसरी ओर सफर को आरामदायक बनाने के लिए इसमें मसाज फंक्शन वाली सीटें, एक शानदार पैनोरमिक सनरूफ, 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस चार्जिंग पैड जैसे वीआईपी फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। हालांकि, रेनॉल्ट इंडिया ने अभी तक भारत में इस पिकअप ट्रक को लाने का कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है।

दमदार होगा पावरट्रेन

ताकत के मामले में भी रेनॉल्ट नियाग्रा कमाल करने वाली है। इसमें दो इंजन ऑप्शन मिल सकता है। पहला 1.3-लीटर का तगड़ा टर्बो पेट्रोल इंजन जो 163bhp की पावर देगा। जबकि दूसरा 1.8-लीटर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन जो 160bhp की पावर के साथ छप्परफाड़ माइलेज देगा। मुश्किल रास्तों और कीचड़ से निपटने के लिए इसमें एक एडवांस ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम भी दिया जाएगा।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।