न्यू डस्टर के इंजन के सामने फीकी पड़ीं ग्रैंड विटारा और विक्टोरिस, टोयोटा के इस मॉडल का जादू भी फेल!
रेनो इंडिया अपनी नेक्स्ट-जनरेशन रेनो डस्टर भारतीय मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। ग्राहक 21,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी इसकी कीमतों का एलान मार्च 2026 में करेगी। कार बनाने वाली कंपनी ने कन्फर्म किया है कि टर्बो-पेट्रोल वैरिएंट की डिलीवरी अप्रैल में शुरू होगी।

रेनो इंडिया अपनी नेक्स्ट-जनरेशन रेनो डस्टर (Renault Duster) भारतीय मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। ग्राहक 21,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी इसकी कीमतों का एलान मार्च 2026 में करेगी। कार बनाने वाली कंपनी ने कन्फर्म किया है कि टर्बो-पेट्रोल वैरिएंट की डिलीवरी अप्रैल में शुरू होगी। रेनो ने डस्टर हाइब्रिड के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUV सेगमेंट में भी एंट्री करने की तैयारी कर ली है, जिसका मकसद मारुति ग्रैंड विटारा, मारुति विक्टोरिस और टोयोटा हाइराइडर को चैलेंज करना है। नई रेनो डस्टर हाइब्रिड दिवाली 2026 से पहले सेल के लिए आ जाएगी।






रेनो डस्टर के इंजन ऑप्शन
शुरुआत में नई रेनो डस्टर दो टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। इसमें एक 1.3-लीटर और दूसरा 1.0-लीटर होगा। ये इंजन क्रमशः 163bhp की पावर 280Nm और 100bhp की पावर 160Nm के साथ प्रोड्यूस करते हैं। छोटा इंजन एक्सक्लूसिवली 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ अवेलेबल होगा और यह लोअर वेरिएंट के लिए रिजर्व होगा। वहीं, 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ आ सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra BE 6
₹ 18.9 - 27.65 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra Scorpio N
₹ 13.49 - 24.34 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
डस्टर हाइब्रिड अपनी कैटेगरी की सबसे पावरफुल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड गाड़ी होगी। रेनो ने कन्फर्म किया है कि हाइब्रिड वर्जन में 109bhp पावर वाला 1.8-लीटर, फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा, जो दो इलेक्ट्रिक मोटर, एक 1.4kWh बैटरी, एक 49bhp मोटर और एक 20bhp हाइब्रिड स्टार्टर जनरेटर (HSG) के साथ आएगा। यह सेटअप मैक्सिमम 160bhp की पावर और 172Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इस तरह ये अपने सेगमेंट का सबसे ज्यादा पावर वाला इंजन होगा।
सेगमेंट में इन मॉडल से मुकाबला
डस्टर हाइब्रिड के मेन कॉम्पिटिटर मारुति ग्रैंड विटारा, मारुति विक्टोरिस और टोयोटा हाइराइडर, टोयोटा के TNGA/एटकिंसन साइकिल पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आते हैं। इसमें एक 1.5L पेट्रोल इंजन है जो एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जुड़ा है, जो 116PS की पावर और 141Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यानी डस्टर की तुलना में इनके इंजन का पावर और टॉर्क काफी कम है।
ई-टेक हाइब्रिड सिस्टम
ई-टेक 160 हाइब्रिड कहा जाने वाला, रेनो का 1.8 हाइब्रिड ई-टेक सिस्टम ब्रांड के फॉर्मूला 1 एनर्जी-रिकवरी टेक से बनाया गया है। इसमें कई ऑपरेटिंग मोड हैं जिसमें प्योर इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड, इंजन ड्राइव, एनर्जी बूस्ट और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग मोड शामिल है। ये स्पीड, बैटरी चार्जर और लोड के हिसाब से अपने आप बदलते हैं। आम हाइब्रिड से अलग, ई-टेक F1 से इंस्पायर्ड डॉग क्लच का इस्तेमाल करता है, जो EV, इंजन और कम्बाइंड गियर देता है। दुनियाभर में यह स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम रेनो राफेल, ऑस्ट्रल और एस्पेस जैसे मॉडल में मिलता है।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


