आज से सड़कों पर दौड़ेगी नई Renault Duster; पहली डिलीवरी हुई शुरू, जानें नई कीमत और फीचर्स

Apr 14, 2026 10:11 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

रेनॉल्ट इंडिया के फैंस के लिए एक शानदार खबर है। बता दें कि आखिरकार नई जनरेशन की रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster) की डिलीवरी शुरू हो गई है। पहली डस्टर की डिलीवरी चेन्नई के एक भव्य इवेंट में हुई।

आज से सड़कों पर दौड़ेगी नई Renault Duster; पहली डिलीवरी हुई शुरू, जानें नई कीमत और फीचर्स
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

रेनॉल्ट इंडिया के फैंस के लिए एक शानदार खबर है। बता दें कि आखिरकार नई जनरेशन की रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster) की डिलीवरी शुरू हो गई है। आज यानी 14 अप्रैल, 2026 को देशभर में इसकी चाबियां ग्राहकों को सौंपने का सिलसिला शुरू हुआ। पहली डस्टर की डिलीवरी चेन्नई के एक भव्य इवेंट में हुई जहां खुद रेनॉल्ट ग्रुप के बड़े अधिकारियों ने मौजूद रहकर ग्राहक डॉ. अर्थनारी मणिकवासगम को गाड़ी सौंपी। जिन लोगों ने R-Pass प्रोग्राम के जरिए बुकिंग की थी, उन्हें डिलीवरी में सबसे पहले मौका दिया जा रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कंपनी ने खोला नया 'R store'

चेन्नई में हुए इस खास मौके पर रेनॉल्ट ने अपना नया 'R store' भी खोला है। यह एक मॉडर्न और हाई-टेक जगह है जहां ग्राहक आराम से गाड़ी के फीचर्स को समझ सकते हैं। यह शोरूम करीब 4500 स्क्वायर फीट में फैला है और इसमें 5 गाड़ियां एक साथ खड़ी की जा सकती हैं। कंपनी का प्लान है कि इस साल ऐसे 70 स्टोर देशभर में खोले जाएं। डस्टर की एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख से 18.49 लाख रुपये तक जाती है। खास बात यह है कि कंपनी इस एसयूवी पर 7 साल या 1.5 लाख किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Renault Duster

Renault Duster

₹ 10.49 - 18.71 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Honda Elevate

Honda Elevate

₹ 11.6 - 16.67 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 19.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Volkswagen Taigun

Volkswagen Taigun

₹ 11.42 - 19.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kushaq

Skoda Kushaq

₹ 10.69 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv

Tata Curvv

₹ 9.66 - 18.85 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

एसयूवी का लुक है काफी अट्रैक्टिव

लुक के मामले में नई डस्टर वाकई बहुत अट्रैक्टिव है। इंडिया के लिए इसमें कुछ खास बदलाव किए गए हैं। इसकी आईब्रो स्टाइल वाली एलईडी लाइट्स और पीछे की तरफ आपस में जुड़ी हुई शानदार टेल लैंप्स। इसके ग्रिल पर बड़े अक्षरों में 'Duster' लिखा हुआ है जो इसे मस्कुलर लुक देता है। गाड़ी में 18-इंच के बड़े पहिए और 212mm का तगड़ा ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। यानी खराब रास्तों पर यह बड़ी आसानी से निकल जाएगी। इसके अलावा, डस्टर में 700 लीटर का बूट स्पेस है जो अपनी कैटेगरी में सबसे बड़ा है।

लेवल-2 ADAS से लैस है एसयूवी

गाड़ी के केबिन में डुअल-टोन इंटीरियर के साथ 10.1 इंच का टचस्क्रीन और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ भी है जो ग्लोबल मॉडल में नहीं मिलता। साथ ही गूगल इंटीग्रेशन, वायरलेस चार्जिंग, ठंडी और गर्म होने वाली सीटें और 6-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम इसे एक हाई-टेक गाड़ी बनाता है। सेफ्टी के लिहाज से भी रेनॉल्ट ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। इसमें 6-एयरबैग्स, पार्किंग सेंसर और लेवल 2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

दमदार है पावरट्रेन

इंजन की बात करें तो इसमें दो पेट्रोल ऑप्शंस मिलते हैं। पहला 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (98hp) जो मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके अलावा, पावरफुल 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल (160hp) भी दिया गया है। इसमें आपको ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है। खबरों की मानें तो त्योहारों के सीजन तक कंपनी इसका 1.8 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल भी लॉन्च कर सकती है। कुल मिलाकर, नई डस्टर अपने दमदार लुक, ढेर सारे फीचर्स और भरोसेमंद परफॉरमेंस के साथ मार्केट में छाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।