ऑटोमैटिक SUV सेगमेंट में 'बड़ा खेल' करेगी डस्टर, कंपनी ला रही अफॉर्टेबल मॉडल; मौजूद वैरिएंट से सस्ता होगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

नई डस्टर 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। 1.0-लीटर इंजन को केवल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। बड़ी कैपेसिटी वाले इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और ई-शिफ्टर के साथ 6-स्पीड DCT के ट्रांसमिशन विकल्प हैं। 

Renault Duster More Affordable Automatic Variants Launch Soon
Renault Duster
केवल
13,800/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

रेनो इंडिया अपनी ऑल न्यू डस्टर SUV को भारतीय बाजार में भुनाने की पूरी कोशिश कर रही है। हालांकि, लॉन्च के 3 महीने बाद भी इसे ग्राहकों का बेहतर रिस्पॉन्स नहीं मिला है। अप्रैल में कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली डस्टर, मई में दूसरी पोजीशन पर पहुंच गई। डस्टर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपए है। यह SUV 4.2 मीटर से 4.5 मीटर मिड-साइज के SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों की टॉप-10 की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। इस साल के आखिरी तक इसका हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन भी पेश किए जाना है। इस बीच कंपनी इसका अफॉर्डेबल ऑटोमैटिक वैरिएंट पेश करने की योजना बना रही है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
EMI केवल97,300/ माह
अपनी EMI जानें
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
EMI केवल1,64,800/ माह
अपनी EMI जानें
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
EMI केवल1,22,400/ माह
अपनी EMI जानें
BMW 3 Series LWB
₹ 62 - 65 लाख
EMI केवल81,100/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,300/ माह
अपनी EMI जानें

नई डस्टर 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। 1.0-लीटर इंजन को केवल 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। बड़ी कैपेसिटी वाले इंजन में 6-स्पीड मैनुअल और ई-शिफ्टर के साथ 6-स्पीड DCT के ट्रांसमिशन विकल्प हैं। स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड 1.8-लीटर यूनिट (ई-टेक 160) इस साल के अंत में आने की उम्मीद है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Renault Duster

Renault Duster

₹ 10.49 - 18.71 लाख

EMI केवल13,800/ माह
अपनी EMI जानें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 19.19 लाख

EMI केवल15,700/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Taigun

Volkswagen Taigun

₹ 10.99 - 19.3 लाख

EMI केवल14,400/ माह
अपनी EMI जानें
Skoda Kushaq

Skoda Kushaq

₹ 10.69 - 18.99 लाख

EMI केवल14,000/ माह
अपनी EMI जानें
Nissan Tekton

Nissan Tekton

₹ 11 - 18 लाख

EMI केवल14,400/ माह
अपनी EMI जानें

डस्टर के ऑथेंटिक बेस वैरिएंट की शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपए है। टॉप-स्पेक 1.0-लीटर मैनुअल टेक्नो वैरिएंट के साथ उपलब्ध है, जिसकी कीमत 13.49 लाख रुपए है। नई डस्टर के साथ स्वचालित ऑप्शन इवोल्यूशन के दूसरे बेस वैरिएंट के साथ उपलब्ध है। इसे 14.49 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया है। साफ है कि नई डस्टर के मैनुअल और ऑटोमैटिक वैरिएंट के बीच कीमत में काफी अंतर है।

मौजूदा इंजन और परफॉर्मेंस
नई डस्टर (Duster) में आपको 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसके बेस वैरिएंट में 1.0L Turbo पेट्रोल (TCe 100) इंजन देखने को मिलता है। वहीं, दूसरा 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन(TCe 160) दिया गया है, जो 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट में 1.8L का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (E-Tech 160) पेट्रोल इंजन + इलेक्ट्रिक मोटर (1.4 kWh का बैटरी पैक) मिलता है। हाइब्रिड वर्जन शहर में 80% तक EV मोड में चल सकती है, यानी शानदार माइलेज और कम खर्च देखने को मिलेगा। इसके ट्रांसमिशन ऑप्शन की बात करें तो इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

सेफ्टी के लिए 35 एडवांस फीचर्स
नई डस्टर (Duster) में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) से लेकर हिल डिसेंट कंट्रोल सिस्टम तक दिया गया है। इसमें मल्टीपल ड्राइव मोड्स (Eco, Comfort, Perso) भी मिलते हैं। इसके अलावा मजबूत बॉडी और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस देखने को मिलता है। इसमें कुल 35 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
अंदर बैठते ही आपको मिलेगा एक फ्यूचरिस्टिक एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। जी हां, क्योंकि इसमें 10.1-इंच की टचस्क्रीन (Google बिल्ट-इन), 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 60+ कनेक्टेड फीचर्स, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड एंड पावर सीट्स और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल (PM2.5 फिल्टर) जैसे एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें वायरलेस चार्जिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम भी मिलता है। यह SUV अब सिर्फ रफ-एंड-टफ ही नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी में भी आगे हो गई है। खास बात यह है कि सभी जरूरी कंट्रोल्स को फिजिकल बटन में रखा गया है, जिससे यूज करना आसान है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़ऑटोमैटिक SUV सेगमेंट में 'बड़ा खेल' करेगी डस्टर, कंपनी ला रही सस्ता मॉडल