17 अक्टूबर को आ रही यह दमदार SUV, 29 kmpl तक का माइलेज, विक्टोरिस और हायराइडर से ज्यादा पावरफुल

लाइव हिन्दुस्तान
share

रेनो अपनी डस्टर हाइब्रिड को इसी हफ्ते लॉन्च करने वाली है। इसमें किसी भी डस्टर में ऑफर किया जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा इंजन मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह 29kmpl तक का माइलेज दे सकती है।

Duster Hybrid launching this week
इसी हफ्ते लॉन्च होगी डस्टर हाइब्रिड
Renault Kwid EV
केवल
₹6,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

रेनो (Renault) भारत में न्यू जेनरेशन डस्टर (New-Gen Duster) का स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन 17 अक्टूबर 2026 को लॉन्च करने वाली है। इसे Duster E-Tech 160 नाम से सेल किया जाएगा। इसमें डस्टर में ऑफर किया जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा इंजन मिलेगा। खास बात है कि इसके बावजूद यह अब तक की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली डस्टर भी होगी। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी 29kmpl तक का माइलेज दे सकती है। इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Volkswagen Taigun
₹ 11 - 19.3 लाख
EMI केवल₹14,400/ माह
अपनी EMI जानें
Honda Elevate
₹ 11.8 - 18.4 लाख
EMI केवल₹15,500/ माह
अपनी EMI जानें
Skoda Kushaq
₹ 10.69 - 18.99 लाख
EMI केवल₹14,000/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Creta
₹ 10.91 - 20.46 लाख
EMI केवल₹14,300/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Urban Cruiser Hyryder
₹ 11.31 - 20.31 लाख
EMI केवल₹14,800/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.77 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें

डस्टर में पहली बार मिलेगा 1.8-लीटर इंजन

नई रेनो डस्टर हाइब्रिड में 1.8-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh की बैटरी दी जाएगी। इसका हाइब्रिड सिस्टम 160PS की पावर और 172Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। यह भारत में नई जेनरेशन डस्टर का पहला स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन होगा। फिलहाल इसके दूसरे वर्जन टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ आते हैं। रेनो के मुताबिक, डस्टर हाइब्रिड का माइलेज 29kmpl तक होगा। इस आंकड़े के साथ यह डस्टर का सबसे ज्यादा माइलेज देने वाला मॉडल बन सकती है। पावर के मामले में भी यह मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, मारुति विक्टोरिस और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन से आगे होगी। इन एसयूवी के हाइब्रिड सिस्टम करीब 116PS की पावर देते हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Renault Kwid EV

Renault Kwid EV

₹ 5 लाख से शुरू

EMI केवल₹6,600/ माह
अपनी EMI जानें
Mercedes-Benz S-Class

Mercedes-Benz S-Class

₹ 2.2 - 2.38 करोड़

EMI केवल₹2,87,700/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Thar OG

Mahindra Thar OG

₹ 10.32 - 18.99 लाख

EMI केवल₹13,500/ माह
अपनी EMI जानें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

EMI केवल₹28,700/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra BE 6 SPORTEQ

Mahindra BE 6 SPORTEQ

₹ 19.45 - 27.7 लाख

EMI केवल₹25,500/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 7.4 - 13.71 लाख

EMI केवल₹9,700/ माह
अपनी EMI जानें

e-CVT से अलग होगा गियरबॉक्स

डस्टर हाइब्रिड में 8-स्पीड डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन दिया जाएगा। ग्रैंड विटारा, हायराइडर और विक्टोरिस में मिलने वाले e-CVT गियरबॉक्स के मुकाबले इसका सिस्टम अलग है। इसमें सेट गियर रेशियो दिए गए हैं और एक इलेक्ट्रिक मोटर सीधे व्हील्स को पावर दे सकती है, जबकि दूसरी मोटर स्टार्टर-जेनरेटर का काम करती है। गियरबॉक्स पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर से मिलने वाली पावर को मैनेज करेगा।

इससे ड्राइविंग के दौरान गियर बदलने का एक्सपीरियंस ट्रेडिशनल ऑटोमैटिक कार जैसा हो सकता है। हालांकि, इसका रियल ड्राइविंग एक्सपीरियंस टेस्ट ड्राइव के बाद ही साफ होगा। दोनों इलेक्ट्रिक मोटर जरूरत पड़ने पर पेट्रोल इंजन की मदद करेंगी। खासकर शहर के ट्रैफिक में बार-बार रुकने और कम स्पीड पर चलने के दौरान इनकी मदद से माइलेज बेहतर हो सकता है।

शहर में 80% तक इलेक्ट्रिक मोड में चलेगी

रेनो का दावा है कि डस्टर हाइब्रिड शहर में होने वाली 80 पर्सेंट तक इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है। कम स्पीड और ट्रैफिक में इलेक्ट्रिक मोटर ज्यादा बार काम कर सकती है, जिससे पेट्रोल की खपत कम होगी। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि एसयूवी हर सिटी ड्राइव का 80 प्रतिशत हिस्सा एक बार में सिर्फ बैटरी पर निर्भर करेगा। यह सेल्फ-चार्जिंग स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम है, जिसमें पेट्रोल इंजन और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग की मदद से बैटरी चार्ज होती रहती है। जरूरत पड़ने पर पेट्रोल इंजन भी काम करता है।

18 लाख से 22 लाख रुपये हो सकती है कीमत

फीचर्स के मामले में डस्टर हाइब्रिड का केबिन इसके टर्बो-पेट्रोल वर्जन जैसा रहने की उम्मीद है। इसकी बुकिंग 21,000 रुपये में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑथराइज्ड डीलरशिप पर की जा सकती है। कंपनी ने अभी इसकी डिलीवरी शुरू होने की डेट को कन्फर्म नहीं किया है। नई रेनो डस्टर हाइब्रिड की एक्स-शोरूम कीमत 18 लाख से 22 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़इसी हफ्ते आ रही यह दमदार SUV, 29 kmpl तक का माइलेज, विक्टोरिस से ज्यादा पावर