जल्दी खरीद लो नई डस्टर! 3 साल तक सर्विसिंग और मेंटेनेंस बिल्कुल मुफ्त; ऑफर 30 जून तक वैलिड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रेनॉल्ट अपने 'डिस्कवरी डेज' कैंपेन के तहत ग्राहकों को एक खास तोहफा दे रही है। इस लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत नई डस्टर खरीदने वाले के लिए पूरे 3 साल तक गाड़ी की सर्विस और मेंटेनेंस फ्री रहेगी।

जल्दी खरीद लो नई डस्टर! 3 साल तक सर्विसिंग और मेंटेनेंस बिल्कुल मुफ्त; ऑफर 30 जून तक वैलिड
EMI केवल6,538/ माह

दिग्गज कार निर्माता रेनॉल्ट इंडिया ने अपनी हाल ही में लॉन्च हुई नई डस्टर (Duster) खरीदने वालों के लिए एक बहुत ही तगड़ा ऑफर निकाला है। कंपनी अपने 'डिस्कवरी डेज' कैंपेन के तहत ग्राहकों को एक खास तोहफा दे रही है। इस लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत नई डस्टर खरीदने वाले को पूरे 3 साल तक गाड़ी की सर्विस और मेंटेनेंस के लिए कोई भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि मार्च में डिलीवरी शुरू होने के बाद से अब तक रेनॉल्ट ने पूरे देश में डस्टर की कुल 5,028 यूनिट्स शोरूम्स में भेज दी हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
EMI केवल97,279/ माह
पात्रता जांचें
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
EMI केवल1,64,747/ माह
पात्रता जांचें
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
EMI केवल1,22,384/ माह
पात्रता जांचें
BMW 3 Series LWB
₹ 62 - 65 लाख
EMI केवल81,066/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,200/ माह
पात्रता जांचें

ऑफर 30 जून तक वैलिड

यह धमाकेदार ऑफर सिर्फ 30 जून, 2026 तक ही लागू है। इसलिए अगर आप नई डस्टर लेने का मन बना रहे हैं, तो आपके पास बहुत कम समय बचा है। आपको बता दें कि रेनॉल्ट ने इसी साल मार्च, 2026 में अपनी इस आइकॉनिक गाड़ी डस्टर को बिल्कुल नए अवतार में दोबारा भारतीय मार्केट में उतारा था। इस गाड़ी के आते ही पुरानी डस्टर के चाहने वालों के बीच फिर से वही क्रेज देखने को मिल रहा है। कड़क रफ-एंड-टफ लुक, शानदार फीचर्स और सड़क पर बेहतरीन पकड़ की वजह से लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Renault Kwid EV

Renault Kwid EV

₹ 5 लाख से शुरू

EMI केवल6,538/ माह
पात्रता जांचें
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

EMI केवल15,023/ माह
पात्रता जांचें
VinFast VF7

VinFast VF7

₹ 21.89 - 26.79 लाख

EMI केवल28,622/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra BE 6

Mahindra BE 6

₹ 18.9 - 28.49 लाख

EMI केवल24,712/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Scorpio N

Mahindra Scorpio N

₹ 13.49 - 24.34 लाख

EMI केवल17,638/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra XEV 9S

Mahindra XEV 9S

₹ 19.95 - 30.2 लाख

EMI केवल26,085/ माह
पात्रता जांचें

क्यों शुरू हुआ यह कैंपेन

रेनॉल्ट का यह नया कैंपेन ग्राहकों की जेब का बोझ हल्का करने और उन्हें बिना किसी टेंशन के गाड़ी चलाने का भरोसा देने के लिए शुरू किया गया है। बता दें कि 3 साल तक पीरियोडिक सर्विस का खर्च कंपनी खुद उठाएगी। शोरूम वाले भी अब उन ग्राहकों को लगातार फोन करके वैरिएंट फाइनल करने को कह रहे हैं, जिन्होंने पहले ही आर-पास के जरिए इस गाड़ी को बुक कर लिया था। लोगों के बीच इस गाड़ी के राइडिंग कम्फर्ट और ड्राइविंग के मजे को लेकर काफी अच्छा फीडबैक मिल रहा है।

कुछ ऐसी रही डस्टर की बिक्री

अगर महीने के हिसाब से बिक्री के आंकड़ों को देखें तो मार्च में 1,402 गाड़ियां, अप्रैल में 2,359 गाड़ियां और मई 2026 में 1,267 गाड़ियां शोरूम भेजी गई हैं। हालांकि, यह नंबर इस सेगमेंट की लीडर हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा और किआ सेल्टोस के मुकाबले अभी थोड़ा कम है। फिर भी कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले त्योहारों के सीजन में इसकी बिक्री में भारी उछाल आएगा।

जल्द होगी हाइब्रिड डस्टर की एंट्री

बिक्री को और रफ्तार देने के लिए रेनॉल्ट बहुत जल्द मार्केट में डस्टर का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल भी उतारने वाली है। इस हाइब्रिड मॉडल को लेकर ग्राहकों में इतना जबरदस्त क्रेज है कि इसकी शुरुआती बुकिंग्स अभी से ही फुल हो चुकी हैं। कंपनी त्योहारों के आस-पास इसकी कीमतें और डिलीवरी का ऐलान कर सकती है। फिलहाल, रेनॉल्ट का पूरा ध्यान इस बात पर है कि मुफ्त सर्विसिंग वाले इस धांसू ऑफर के जरिए ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को क्रेटा और सेल्टोस के खेमे से अपनी तरफ खींचा जाए।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।