कंपनी की सस्ती 7-सीटर को पीछे छोड़ पहली बार बनी नंबर-1, इस तरह गेम चेंजर बन रही ये SUV!

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारतीय बाजार के लिए अब कंपनी के पोर्टफिलियो में न्यू डस्टर शामिल हो चुकी है। इतना ही नहीं, इस SUV ने धीरे-धीरे सेल्स की रफ्तार भी पकड़ ली है। इस बात का अंदाजा इस तरह भी लगाया जा सकता है कि ये कंपनी के लिए अप्रैल में बेस्ट सेलिंग कार रही। इसने, 7-सीटर ट्राइबर को पीछे छोड़ दिया।

कंपनी की सस्ती 7-सीटर को पीछे छोड़ पहली बार बनी नंबर-1, इस तरह गेम चेंजर बन रही ये SUV!

रेनो इंडिया की अप्रैल 2026 सेल्स का ब्रेकअप डेटा सामने आ गया है। भारतीय बाजार के लिए अब कंपनी के पोर्टफिलियो में न्यू डस्टर शामिल हो चुकी है। इतना ही नहीं, इस SUV ने धीरे-धीरे सेल्स की रफ्तार भी पकड़ ली है। इस बात का अंदाजा इस तरह भी लगाया जा सकता है कि ये कंपनी के लिए अप्रैल में बेस्ट सेलिंग कार रही। इसने, 7-सीटर ट्राइबर को पीछे छोड़ दिया। ये पहला मौका है जब ट्राइब को नंबर-2 की पोजीशन पर जाना पड़ा। हालांकि, SUV सेगमेंट में डस्टर अभी काफी पीछे है, लेकिन आने वाले कुछ महीने के अंदर इसकी बिक्री में उछाल देखने को मिल सकता है। साथ ही, ये सेगमेंट में गेम चेंजर भी बन सकती है। चलिए कंपनी के सेल्स ब्रेकअप पर नजर डालते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
रेनो इंडिया मॉडल वाइज सेल्स अप्रैल 2026 (MoM)
मॉडलअप्रैल 2026मार्च 2026चेंज & MoM
डस्टर2,3591,40268%
ट्राइबर1,9172,011-5%
काइगर7271,184-39%
क्विड410449-9%
टोटल5,4135,0467%

रेनो इंडिया की MoM मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो डस्टर की अप्रैल 2026 में 2,359 यूनिट बिकीं। जबकि, मार्च 2026 में इसकी 1,402 यूनिट बिकीं। यानी इसे 68% की ग्रोथ मिली। ट्राइबर की अप्रैल 2026 में 1,917 यूनिट बिकीं। जबकि, मार्च 2026 में इसकी 2,011 यूनिट बिकीं। यानी इसे 5% की डिग्रोथ मिली। काइगर की अप्रैल 2026 में 727 यूनिट बिकीं। जबकि, मार्च 2026 में इसकी 1,184 यूनिट बिकीं। यानी इसे 39% की डिग्रोथ मिली। क्विड की अप्रैल 2026 में 410 यूनिट बिकीं। जबकि, मार्च 2026 में इसकी 449 यूनिट बिकीं। यानी इसे 9% की डिग्रोथ मिली।

रेनो इंडिया मॉडल वाइज सेल्स अप्रैल 2026 (YoY)
मॉडलअप्रैल 2026अप्रैल 2025चेंज & YoY
डस्टर2,359न्यू-
ट्राइबर1,9171,40137%
काइगर727606-17%
क्विड41059545%
टोटल5,4132,602-

रेनो इंडिया की YoY मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो डस्टर की अप्रैल 2026 में 2,359 यूनिट बिकीं। ट्राइबर की अप्रैल 2026 में 1,917 यूनिट बिकीं। जबकि, अप्रैल 2025 में इसकी 1,401 यूनिट बिकीं। यानी इसे 37% की ग्रोथ मिली। काइगर की अप्रैल 2026 में 727 यूनिट बिकीं। जबकि, अप्रैल 2025 में इसकी 606 यूनिट बिकीं। यानी इसे 17% की डिग्रोथ मिली। क्विड की अप्रैल 2026 में 410 यूनिट बिकीं। जबकि, अप्रैल 2025 में इसकी 595 यूनिट बिकीं। यानी इसे 45% की ग्रोथ मिली।

रेनो डस्टर की वैरिएंट वाइज प्राइस
वैरिएंटTurbo TCe 100 MT (स्टैंडर्ड)Turbo TCe 100 MT (R Pass)Turbo TCe 160 MT (स्टैंडर्ड)Turbo TCe 160 MT (R Pass)Turbo TCe 160 DCT (स्टैंडर्ड)Turbo TCe 160 DCT (R Pass)
Authentic₹10.49₹10.29
Evolution₹11.69₹11.39₹12.99₹12.69₹14.49₹13.99
Techno₹13.49₹13.19₹14.49₹14.19₹15.89₹15.49
Techno+₹15.29₹14.99₹16.69₹16.29
Iconic₹16.99₹16.59₹18.49₹18.09

इंजन और परफॉर्मेंस
नई डस्टर (Duster) में आपको 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इसके बेस वैरिएंट में 1.0L Turbo पेट्रोल (TCe 100) इंजन देखने को मिलता है। वहीं, दूसरा 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन(TCe 160) दिया गया है, जो 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट में 1.8L का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (E-Tech 160) पेट्रोल इंजन + इलेक्ट्रिक मोटर (1.4 kWh का बैटरी पैक) मिलता है। हाइब्रिड वर्जन शहर में 80% तक EV मोड में चल सकती है, यानी शानदार माइलेज और कम खर्च देखने को मिलेगा। इसके ट्रांसमिशन ऑप्शन की बात करें तो इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

रेनो डस्टर के स्टैंडर्ड इक्विपमेंट

फीचर कैटेगरीफीचर्स
लाइटिंगLED टेल लैंप्स
लाइटिंगEco LED हेडलैंप्स
लाइटिंगLED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs)
लाइटिंगLED हाई माउंटेड स्टॉप लैंप
लाइटिंगLED रिवर्स लैंप
लाइटिंगLED नंबर प्लेट लाइट्स
एक्सटीरियररूफ कलर पेंटेड ORVM
एक्सटीरियरORVM पर LED टर्न इंडिकेटर्स
एक्सटीरियरसिग्नेचर ग्रिल (Duster एम्बलम के साथ)
एक्सटीरियररियर रूफ स्पॉइलर
प्रोटेक्शनरिइनफोर्स्ड व्हील आर्च और डोर साइड प्रोटेक्शन
प्रोटेक्शनफ्रंट और रियर स्किड प्लेट्स

साइज और स्पेस
नई रेनो डस्टर (Duster) का साइज इसे मिड-साइज SUV सेगमेंट में काफी मजबूत बनाता है। इसमें 700 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो इसे लॉन्ग ट्रिप्स के लिए परफेक्ट बनाता है।

फीचरडिटेल
लंबाई4,346 mm
चौड़ाई1,815 mm
ऊंचाई1,703 mm
व्हीलबेस2,657 mm
ग्राउंड क्लीयरेंस212 mm
बूट स्पेस700 लीटर

सेफ्टी के लिए 35 एडवांस फीचर्स
नई डस्टर (Duster) में सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) से लेकर हिल डिसेंट कंट्रोल सिस्टम तक दिया गया है। इसमें मल्टीपल ड्राइव मोड्स (Eco, Comfort, Perso) भी मिलते हैं। इसके अलावा मजबूत बॉडी और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस देखने को मिलता है। इसमें कुल 35 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी
अंदर बैठते ही आपको मिलेगा एक फ्यूचरिस्टिक एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा। जी हां, क्योंकि इसमें 10.1-इंच की टचस्क्रीन (Google बिल्ट-इन), 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 60+ कनेक्टेड फीचर्स, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड एंड पावर सीट्स और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल (PM2.5 फिल्टर) जैसे एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें वायरलेस चार्जिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम भी मिलता है। यह SUV अब सिर्फ रफ-एंड-टफ ही नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी में भी आगे हो गई है। खास बात यह है कि सभी जरूरी कंट्रोल्स को फिजिकल बटन में रखा गया है, जिससे यूज करना आसान है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।